India Pakistan War: पाकिस्तानी ड्रोन के बाद फाइटर जेट भी ढेर, भारतीय सेना ने मार गिराए 3 लड़ाकू विमान

Updated:
विज्ञापन
India-Pakistan War

India Pakistan War: भारत-पाक तनाव के बीच भारतीय सेना ने एक F-16 और दो JF-17 पाकिस्तानी फाइटर जेट्स को सीमा में घुसने से पहले ही मार गिराया. एंटी-एयरक्राफ्ट गन और S-400 सिस्टम ने हमले नाकाम किए. भारत की हवाई सुरक्षा पूरी तरह अलर्ट पर है.

विज्ञापन

India Pakistan War: भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच भारतीय सेना ने एक और बड़ी सफलता हासिल की है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारतीय वायुसीमा में दाखिल होने की कोशिश कर रहे पाकिस्तान के दो JF-17 लड़ाकू विमानों को भारतीय सेना ने मार गिराया है. इससे पहले भी एक F-16 जेट को निशाना बनाकर गिराया गया था.

एंटी-एयरक्राफ्ट गन ने दिखाया दम

भारतीय सेना ने इस कार्रवाई के लिए एंटी-एयरक्राफ्ट गन का इस्तेमाल किया. सूत्रों के अनुसार, जैसे ही पाकिस्तानी विमान भारतीय सीमा के पास आए, भारतीय रडार सिस्टम ने उन्हें ट्रैक किया और तुरंत जवाबी कार्रवाई की गई. दोनों JF-17 जेट्स भारतीय सीमा में दाखिल होने से पहले ही गिरा दिए गए.

S-400 बना सुरक्षा की ढाल

इस दौरान भारत का अत्याधुनिक S-400 एयर डिफेंस सिस्टम भी पूरी तरह एक्टिव मोड में रहा. रक्षा सूत्रों के अनुसार, S-400 ने पाकिस्तान से लॉन्च किए गए कई ड्रोन और मिसाइलों को हवा में ही नष्ट कर दिया. यह सिस्टम भारत की हवाई सुरक्षा को और मजबूत करता है, जो 400 किलोमीटर की दूरी तक दुश्मन के टारगेट को भेदने में सक्षम है. भारतीय सेना और वायुसेना हर मोर्चे पर चौकन्नी है. LOC और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर निगरानी तेज कर दी गई है. सैन्य सूत्रों का कहना है कि पाकिस्तान की किसी भी आक्रामक हरकत का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा.

जानिए JF-17 फाइटर जेट के बारे में

JF-17 ‘Thunder’ फाइटर जेट पाकिस्तान और चीन का संयुक्त प्रोजेक्ट है. यह मीडियम कैटेगरी का मल्टीरोल फाइटर एयरक्राफ्ट है, जिसकी रफ्तार करीब 1.6 मैक तक होती है. हालांकि तकनीक और रेंज के लिहाज़ से यह भारत के SU-30 MKI और Rafale से काफी पीछे माना जाता है.

Also Read: पाकिस्तानी हमलों के बीच सीडीएस और तीनों सेनाध्यक्षों के साथ अहम बैठक कर रहे राजनाथ सिंह

विज्ञापन
Abhishek Pandey

लेखक के बारे में

By Abhishek Pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola