India Pakistan Relations : मोदी सरकार के एक्शन से पाकिस्तान में मची खलबली

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 24 Apr 2025 7:13 AM

विज्ञापन

India Pakistan Relations

India Pakistan Relations : पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद मोदी सरकार ने पाकिस्तान को बड़ी चोट दी है. हमले के बाद सरकार ने पाकिस्तान को सख्त संदेश देते हुए राजनयिक संबंधों में कटौती, सिंधु जल संधि को स्थगित करने और अटारी सीमा चौकी बंद करने जैसे कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए. ये कदम आतंकवाद के खिलाफ भारत की कड़ी नीति को दर्शाते हैं.

विज्ञापन

India Pakistan Relations : पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद मोदी सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. इसके बाद पाकिस्तान में हलचल मच गई है. पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ का मामले को लेकर रिएक्शन आया है. उन्होंने कहा कि भारत के पांच बड़े कदमों, जिनमें सिंधु जल संधि का स्थगन भी शामिल है, के जवाब में पाकिस्तान को टॉप सैन्य नेतृत्व गुरुवार को एक महत्वपूर्ण बैठक करेगी. इस बैठक में भारत की कार्रवाइयों पर चर्चा की जाएगी. एक उपयुक्त रणनीतिक जवाब तय किया जाएगा. यह कदम भारत-पाक संबंधों में बढ़ते तनाव के मद्देनजर उठाया गया है.

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत  हो गई. इसके एक दिन बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ एक्शन लिया. केंद्र ने सिंधु जल संधि को तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दिया, अटारी सीमा पर चेक पोस्ट को बंद कर दिया. इस्लामाबाद के साथ राजनयिक संबंधों को कम कर दिया.

पाकिस्तानी नेतृत्व बैठक करेगा

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने बुधवार रात कहा कि सिंधु जल संधि को स्थगित करने और राजनयिक संबंधों में कटौती करने के भारत के कदम पर उचित जवाब दिया जाएगा. शीर्ष असैन्य और सैन्य नेतृत्व गुरुवार को बैठक करेंगे. आसिफ ने एक बयान में कहा, ‘‘प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की अध्यक्षता में राष्ट्रीय सुरक्षा समिति की एक बैठक आयोजित की जाएगी.’’ उन्होंने कहा कि ‘‘भारतीय कदमों का उचित जवाब देने के लिए’’ निर्णय लिए जाएंगे. इस बैठक में सेना के तीनों अंगों के प्रमुख और प्रमुख कैबिनेट मंत्री शामिल होंगे. ऐसी बैठकें ऐसे महत्वपूर्ण अवसरों पर बुलाई जाती हैं जब राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होनी होती है.

यह भी पढ़ें : Indus Treaty : बूंद–बूंद पानी के लिए तरसेगा पाकिस्तान! मोदी सरकार ने दी बड़ी चोट

मोदी सरकार ने उठाया सख्त कदम

नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में सुरक्षा संबंधी कैबिनेट समिति (सीसीएस) ने पहलगाम आतंकी हमले की कड़ी निंदा की और पाकिस्तान के खिलाफ पांच महत्वपूर्ण कदम उठाने का फैसला किया. समिति ने घोषणा की कि पाकिस्तानी नागरिक अब दक्षेस वीजा छूट योजना (SVES) के तहत भारत की यात्रा नहीं कर सकेंगे. यही नहीं, अतीत में इस योजना के तहत जारी किए गए सभी वीजा रद्द माने जाएंगे. यह फैसला सीमा पार आतंकवाद को लेकर पाकिस्तान पर दबाव बनाने और भारत की सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में एक सख्त कदम है.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola