Live Updates

India Independence Day Celebration 2023: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दी बधाई

Updated:
विज्ञापन

New Delhi: Preperations in place at the Red Fort ahead of Prime Minister Naraendra Modi’s address on the country’s 77th Independence Day, in New Delhi, Tuesday, Aug. 15, 2023. (PTI Photo/Manvender Vashist Lav) (PTI08_15_2023_000004A)

India Independence Day Celebration 2023: 15 अगस्त को देश 77वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है. 10वीं बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया. इससे पहले पीएम मोदी ने किया ट्वीट- देशवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं..स्वतंत्रता दिवस की हर बड़े अपडेट के लिए बने रहें प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ.

विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बधाई दी

भारत के स्वतंत्रता दिवस के मौके पर इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ट्वीट कर बधाई दी. उन्होंने लिखा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत के लोगों को, इजराइल की ओर से, मैं आपके स्वतंत्रता दिवस पर हार्दिक बधाई देता हूं.

पीएम मोदी ने अपने भाषण के जरिए विकसित देश का रोडमैप बताया

केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा, पीएम मोदी ने अपने आज के भाषण के जरिए विकसित देश का रोडमैप बताया. उनका भाषण देश के लोगों के लिए आशा और आकांक्षाओं से भरा था.

जेपी नड्डा बोले- जनसांख्यिकी, लोकतंत्र और विविधता से होगा देश का सपना पूरा

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा कहते हैं, आज हमारे पास जनसांख्यिकी, लोकतंत्र और विविधता है और वे देश के सपनों को पूरा करने की क्षमता रखते हैं…इस देश में लोगों को कई अवसर देने की क्षमता है…इससे पता चलता है कि देश ऐसा कर सकता है. ‘विश्व गुरु’ बनें.

बीजेपी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी ने अपने आवास पर राष्ट्र ध्वज फहराया

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने आवास पर राष्ट्र ध्वज तिरंगा फहराया. आडवाणी दशकों से अपने आवास पर राष्ट्र ध्वज फहराते आ रहे हैं. पूर्व उपप्रधानमंत्री आडवाणी (95 वर्ष) के साथ उनके आवास पर आयोजित समारोह में परिवार के सदस्य और सुरक्षा कर्मी शामिल हुए. आडवाणी भारतीय जनता पार्टी के सबसे अधिक समय तक अध्यक्ष रहे.

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई संदेश भेजा

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई संदेश भेजा है. उन्होंने कहा है कि आपके देश ने आर्थिक, वैज्ञानिक और तकनीकी, सामाजिक और अन्य क्षेत्रों में सार्वभौमिक रूप से स्वीकृत सफलता हासिल की है.

सम्पूर्ण विश्व को प्रकाश देने के लिए भारत स्वतंत्र हुआ : मोहन भागवत

सरसंघचालक मोहन भागवत ने मंगलवार को कहा कि भारत ने सम्पूर्ण विश्व को प्रकाशमान करने के लिए स्वतंत्रता प्राप्त की थी और अब सम्पूर्ण दुनिया को प्रकाश देने के लिए भारत को सामर्थ्य सम्पन्न होना है. देश के 77वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने यहां बसावानागुडी में वासावी कन्वेंशन हॉल में समर्थ भारत द्वारा आयोजित समारोह में राष्ट्रध्वज फहराया और इस अवसर पर सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले भी उपस्थित थे.

विज्ञापन
विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola