India Got Latent शो में अश्लीलता पर बवाल, असम में इलाहाबादिया समेत 5 पर FIR, सांसद भी गुस्से में
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 10 Feb 2025 10:26 PM
India Got Latent show
India Got Latent: 'इंडियाज गॉट लैटेंट' शो में यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया के अश्लील बयान पर भारी बवाल जारी है. इस बीच असम में इलाहाबादिया समेत पांच अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो गई है. इस बात की जानकारी असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने खुद एक्स पर पोस्ट कर दी है.
India Got Latent: ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ शो में अश्लील बातों को लेकर बड़े पैमाने पर आलोचना हो रही है. यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया के बयान को बेहद अश्लील और आपत्तिजनक बताया जा रहा है. अब पांच लोगों के खिलाफ असम में एफआईआर दर्ज हो गई है. असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने एक्स पर पोस्ट किया और लिखा, “आज गुवाहाटी पुलिस ने कुछ यूट्यूबर्स और सोशल इन्फ्लुएंसर्स, आशीष चंचलानी, जसप्रीत सिंह, अपूर्व मखीजा, रणवीर इलाहाबादिया, समय रैना और अन्य के खिलाफ ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ नामक एक शो में अश्लीलता को बढ़ावा देने और यौन रूप से स्पष्ट और अश्लील चर्चा में शामिल होने के आरोप में एफआईआर दर्ज की है. गुवाहाटी क्राइम ब्रांच ने साइबर पीएस केस संख्या 03/2025 के तहत बीएनएस 2023 की धारा – 79/95/294/296 के साथ आईटी एक्ट, 2000 की धारा 67, सिनेमैटोग्राफ एक्ट 1952 की धारा 4/7 और महिलाओं के अभद्र चित्रण (निषेध) अधिनियम, 1986 की धारा 4/6 के तहत मामला दर्ज किया है. फिलहाल जांच चल रही है.”
दिल्ली में भी शिकायत दर्ज
इधर सुप्रीम कोर्ट के वकील ने ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ शो में ‘अश्लील संदर्भ’ देने के लिए रणवीर इलाहाबादिया और अन्य के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. रणवीर ने इस शो में एक प्रतिभागी से माता-पिता के निजी संबंधों को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी.
सांसदों में भी गुस्सा
सांसदों ने यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया की टिप्पणियों पर नाराजगी जताई. सांसदों ने यूट्यूबर के बयान को अश्लील और अस्वीकार्य करार दिया. बीजेपी के जगदंबिका पाल और शिवसेना (उबाठा) की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि कॉमेडी के नाम पर अनुचित और अपमानजनक भाषा अस्वीकार्य है. उत्तर प्रदेश के डुमरियागंज से लोकसभा सदस्य पाल ने कहा, “चाहे यूट्यूब हो या सोशल मीडिया, अनुचित भाषा पर प्रतिबंध लगाने की आवश्यकता है …. जरूरत पड़ने पर इस संबंध में नियमों पर भी चर्चा की जानी चाहिए.”
यह भी पढ़ें: Ranveer Allahbadia Video: अश्लील कमेंट करने के बावजूद अकड़ में दिखे रणवीर, बोले- कोई सफाई नहीं दूंगा…
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










