India China Face off : क्या भारत के साथ युद्ध की तैयारी कर रहा है चीन ? LAC पर खोला एक और मोर्चा

Updated:
विज्ञापन
India China Face off : क्या भारत के साथ युद्ध की तैयारी कर रहा है चीन ? LAC पर खोला एक और मोर्चा

India China Face off : वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर तनाव घटाने के प्रयासों के बीच चीन की नई चाल नजर आ रही है जिससे यह सवाल उठने लगा है कि क्या भारत के साथ चीन युद्ध (india china war) की तैयारी कर रहा है ? दरअसल, चीन ने एक और नया मोर्चा खोल दिया है और गलवान घाटी (galwan valley , pla) के उत्तर में स्थित देपसांग मैदानी इलाके में भारतीय सीमा के अंदर दाखिल हो गया है. इस संबंध में अंग्रेजी वेबसाइट ‘इंडियन एक्सप्रेस’ ने एक खबर प्रकाशित की है.

विज्ञापन

India China Face off : वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर तनाव घटाने के प्रयासों के बीच चीन की नई चाल नजर आ रही है जिससे यह सवाल उठने लगा है कि क्या भारत के साथ चीन युद्ध (india china war) की तैयारी कर रहा है ? दरअसल, चीन ने एक और नया मोर्चा खोल दिया है और गलवान घाटी (galwan valley , pla) के उत्तर में स्थित देपसांग मैदानी इलाके में भारतीय सीमा के अंदर दाखिल हो गया है. इस संबंध में अंग्रेजी वेबसाइट ‘इंडियन एक्सप्रेस’ ने एक खबर प्रकाशित की है.

‘इंडियन एक्सप्रेस’ की रिपोर्ट के अनुसार चीन ने इलाके में सैनिकों की संख्या बढ़ा दी है और टैंक आदि की तैनाती भी कर दी है. इस इलाके की बात करें तो ये भारत के दौलत बेग ओल्डी (DBO) सैन्य हवाई अड्डे के नजदीक है, इसलिए ये रणनीतिक तौर पर बेहद महत्वपूर्ण है. अंग्रेजी वेबसाइट की मानें तो दौलत बेग ओल्डी हवाई अड्डे से लगभग 30 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में चीन ने देपसांग की वाई-जंक्शन या बोटलनेक नामक जगह पर बड़ी संख्या में सैनिक तैनात कर दिए हैं.

अपने सूत्रों के हवाले से अंग्रेजी वेबसाइट ने रिपोर्ट दी है कि चीन ने इलाके में भारी वाहन और विशेष सैन्य उपकरण भी तैनात किए हैं. बोटलनेक एलएसी (LAC) पर भारतीय सीमा के लगभग 18 किलोमीटर अंदर है. हालांकि चीन इससे भी पांच किलोमीटर अंदर तक के इलाके को अपना बताता है.

Also Read: दिल्ली ने चीन को दिया बहुत तगड़ा झटका, चीनी नागरिकों ने ऐसा सपने में भी नहीं सोचा होगा

बोटलनेक इस मैदानी इलाके में एक उठा हुआ इलाका है जिसे वाई-जंक्शन के नाम से इसलिए जाना जाता है क्योंकि यहां लद्दाख के बर्त्से इलाके से आने वाला रास्ता दो हिस्सों में बंट जाता है. एक इलाका उत्तर में राकी नाला से होते हुए पेट्रोलिंग पॉइंट-10 (PP-10) तक जाता है, वहीं दूसरा इलाका दक्षिण-पूर्व में PP-13 की ओर रुख करता है. इन दोनों रास्तों पर भारतीय सैनिक पैदल PP-10, PP-11, PP-11A, PP-12 और PP-13 तक गश्त करने का काम करते हैं.

इलाके के सभी पेट्रोलिंग पॉइंट LAC के कुछ किलोमीटर अंदर है और 20 किलोमीटर का ये फ्रंट भारत-चीन सीमा पर एकमात्र ऐसा इलाका है जहां भारतीय सेनाएं बिल्कुल LAC तक गश्त नहीं करतीं. यदि आपको याद हो तो चीनी सैनिकों ने अप्रैल, 2013 में इस इलाके में प्रवेश करते हुए अपने टेंट बना लिए थे जिसके बाद लगभग तीन हफ्ते तक दोनों देशों के सैनिक एक-दूसरे के आमने-सामने रहे थे और राजनयिक बातचीत के बाद चीनी सैनिकों को कदम पीछे हटाने पड़े. इस घटना के बाद भारत ने बोटलनेक पर एक नया बेस बना लिया था. हालांकि इसके बावजूद सितंबर, 2015 में चीन का एक गश्ती दल अंदर प्रवेश कर गया था.

Posted By : Amitabh Kumar

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola