‘ऐसा हुआ तो भारत बन जाएगा पाकिस्तान और अफगानिस्तान’, सिद्धारमैया के बेटे यतींद्र ने दिया विवादित बयान

Updated:
विज्ञापन
‘ऐसा हुआ तो भारत बन जाएगा पाकिस्तान और अफगानिस्तान’, सिद्धारमैया के बेटे यतींद्र ने दिया विवादित बयान

कांग्रेस नेता और कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया के बेटे यतींद्र सिद्धारमैया ने एक कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए कहा, धर्म के नाम पर तानाशाही ने पाकिस्तान और अफगानिस्तान को दिवालिया बना दिया है.

विज्ञापन

अयोध्या में भगवान राम की प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर तैयारियों जोरशोर से चल रही है. देशभर के प्रसिद्ध लोगों को समारोह में शामिल होने के लिए निमंत्रण पत्र भेजा रहा है. प्राण-प्रतिष्ठा के भव्य समारोह को लेकर सजावट और सुरक्षा के कार्य तेजी से किए जा रहे हैं. इधर प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर राजनीति भी तेज हो गई है. कांग्रेस सहित सभी विपक्षी पार्टियों ने बीजेपी पर अयोध्या राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर राजनीतिकरण करने का आरोप लगाया है. इसी सिलसिले में कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के बेटे यतींद्र सिद्धारमैया ने ऐसी विवादित टिप्पणी कर दी, जिसकी चर्चा तेजी से हो रही है.

तो भारत बन जाएगा पाकिस्तान और अफगानिस्तान जैसा: यतींद्र सिद्धारमैया

कांग्रेस नेता और कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया के बेटे यतींद्र सिद्धारमैया ने एक कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए कहा, धर्म के नाम पर तानाशाही ने पाकिस्तान और अफगानिस्तान को दिवालिया बना दिया है. बीजेपी के सहयोगी संगठन भारत को हिंदू देश बनाने जा रहे हैं. अगर ऐसा होने दिया तो हमारा देश भी पाकिस्तान और अफगानिस्तान बन जाएगा. उन्होंने आगे कहा, अगर देश धर्मनिरपेक्षता को छोड़कर धर्म के पीछे चला जाएगा तो इसका विकास नहीं होगा. आज धर्मनिरपेक्ष दर्शन को खतरा है. हमें ऐसी पार्टियों से सावधान रहना चाहिए जो धर्म का राजनीतिकरण करे.

भाजपा राममंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह का राजनीतिकरण कर रही : कांग्रेस नेता

कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी (केपीसीसी) के महासचिव आर.पद्मराज ने बुधवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) लोगों के बीच खाई पैदा करने और चुनावी लाभ पाने के लिए अयोध्या स्थित राम जन्मभूमि मंदिर में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह का राजनीतिकरण कर रही है. पद्मराज ने कहा कि भाजपा नेताओं द्वारा अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन पर की जा रही राजनीति को भगवान राम स्वीकार नहीं करेंगे. उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण सुप्रीम कोर्ट द्वारा विवाद के समाधान के बाद किया जा रहा है और भाजपा को इसका श्रेय नहीं लेना चाहिए.

Also Read: अयोध्या का पुराना नाम क्या है? किसने की थी इसकी स्थापना, जानिए पूरी डिटेल

22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के मद्देनजर सार्वजनिक अवकाश की मांग

कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि हुबली जिले में दो लोगों की गिरफ्तारी को लेकर भाजपा अवांछित राजनीति कर रही है. उडुपी के भाजपा विधायक यशपाल सुवर्ण ने 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के मद्देनजर उस दिन राज्य में सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग की है. इस बारे में पूछे जाने पर पद्मराज ने कहा कि चूंकि यह समारोह राष्ट्रीय स्तर पर हो रहा है, इसलिए केंद्र उनकी इच्छा के अनुसार छुट्टी घोषित कर सकता है.

राम मंदिर में 22 जनवरी दोपहर 12 बजकर 20 मिनट पर होगी प्राण-प्रतिष्ठा की रस्म

अयोध्या में भगवान राम के मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा की रस्म आगामी 22 जनवरी को दोपहर 12 बजकर 20 मिनट पर होगी. राम मंदिर का निर्माण करा रही संस्था श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चम्पत राय ने इसकी जानकारी दी. उन्होंने कहा, प्राण-प्रतिष्ठा के बाद आरती करो, पास-पड़ोस के बाजारों में, मुहल्लों में भगवान का प्रसाद वितरण करो और सायंकाल सूर्यास्त के पश्चात दीपक जलाओ. ऐसा ही निवेदन आग्रह प्रधानमंत्री जी ने अयोध्या से सारे संसार का आह्वान करते हुए किया है.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials) अरबिंद शैक्षणिक रूप से भी पत्रकारिता और क्षेत्रीय विषयों के गहरे जानकार हैं:

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola