ePaper

कोरोना वायरस के कारण भारत-बांग्लादेश यात्री रेल सेवा हुआ स्थगित

Updated at : 15 Mar 2020 5:39 PM (IST)
विज्ञापन
कोरोना वायरस के कारण भारत-बांग्लादेश यात्री रेल सेवा हुआ स्थगित

कोरोना वायरस के खतरे की वजह से कोलकाता और बांग्लादेश के शहरों के बीच भारत-बांग्लादेश यात्री रेल सेवा को रविवार को स्थगित कर दिया गया.

विज्ञापन

कोरोना वायरस के खतरे की वजह से कोलकाता और बांग्लादेश के शहरों के बीच भारत-बांग्लादेश यात्री रेल सेवा को रविवार को स्थगित कर दिया गया.

पूर्व रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि केंद्र सरकार के निर्देशों के आधार पर यह कदम उठाया गया है. उन्होंने कहा कि मैत्री और बंधन एक्सप्रेस 15 मार्च से 15 अप्रैल या अगले आदेश तक स्थगित रहेंगे.

बता दें कि मैत्री एक्सप्रेस का परिचालन कोलकाता से बांग्लादेश की राजधानी ढाका के बीच होता है जबकि बंधन एक्सप्रेस कोलकाता को खुलना शहर से जोड़ती है.

मंडल रेलवे के मुख्यालय कोलकाता ने भी सियालदह, हावड़ा और आसनसोल सहित विभिन्न डिविजनों में लोगों और रेलवे कर्मियों के बीच साफ-सफाई, बुखार, खांसी जुकाम होने पर पृथक रहने आदि की जागरूकता फैलाने का अभियान शुरू किया है.

अधिकारी ने बताया कि सियालदह स्थित मुख्यालय अस्पताल और हावड़ा, आसनसोल, मालदा डिविजन अस्पतालों, लिलुआ स्थित रेलवे कार्यशाला अस्पताल, कंचनपाड़ा और अंडाल स्थित उप संभागीय अस्पताल में पृथक वार्ड स्थापित किए गए हैं.

उन्होंने बताया कि लोगों के संपर्क में सबसे अधिक आने वाले स्थानों जैसे रेल डिब्बों के प्रवेश द्वार पर लगे हैंड, शौचालयों के दरवाजों को स्वच्छ बनाने का काम आसनसोल डिविजन में किया जा रहा है.

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola