गर्मी से तप रहे हैं कई राज्य, तापमान 44°C के पार, लू की चेतावनी

Published by :Pritish Sahay
Published at :21 Apr 2026 3:50 PM (IST)
विज्ञापन
Weather Alert

कई राज्यों में भीषण गर्मी का अलर्ट, फोटो- पीटीआई

IMD Weather Alert: भारत मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department) के अनुसार अगले कुछ दिनों में उत्तर, मध्य और पूर्वी भारत में तापमान बढ़ेगा और लू चलेगी. यूपी, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब और ओडिशा में 40 से 44 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंच चुका है. कई इलाकों में दिन के साथ रातें भी गर्म और उमस बनी रह सकती है.

विज्ञापन

IMD Weather Alert: भारत मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department) का अनुमान है कि आने वाले 4 से 5 दिनों में उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत के कई हिस्सों में तापमान बढ़ेगा और कुछ स्थानों पर लू चलने की संभावना है. विभाग के अनुसार 20 से 25 अप्रैल के बीच हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब, राजस्थान, विदर्भ, छत्तीसगढ़, उतर प्रदेश के कई इलाके, मध्य प्रदेश, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी क्षेत्रों में अलग-अलग दिनों में हीटवेव की स्थिति बन सकती है. मौसम विभाग के मुताबिक कुछ क्षेत्रों में रात का तापमान भी अधिक रहने का अनुमान है. 21 अप्रैल को हरियाणा, चंडीगढ़, ओडिशा, यूपी, मध्य प्रदेश और विदर्भ में रात के समय भी गर्मी बढ़ने के आसार है.

यूपी में लू का प्रकोप जारी, तापमान 44 डिग्री पार

उत्तर प्रदेश में प्रचंड गर्मी का दौर जारी है. पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के अधिकांश हिस्से भीषण गर्मी और लू की चपेट में रहे. आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 24 घंटों में राज्य के अधिकांश मंडलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया और लू चलने से लोग बेहाल रहे. प्रयागराज में अधिकतम तापमान 44.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इसके अलावा वाराणसी में अधिकतम तापमान 44 डिग्री, सुल्तानपुर में 43.3 डिग्री और बांदा में 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग के अनुसार यूपी में अभी मौसम के शुष्क रहने के आसार हैं.

राजस्थान में 43 डिग्री पहुंचा अधिकतम तापमान

गर्मी का प्रकोप राजस्थान में भी दिखाई दे रहा है. सोमवार को कोटा में पारा 42 डिग्री सेल्सियस तक चला गया. वहीं बाड़मेर में दिन का तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जबकि अलवर और चित्तौड़गढ़ में यह 41.6 डिग्री सेल्सियस रहा. फलौदी में अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री, जैसलमेर में 41.1 डिग्री और बीकानेर में 40.6 डिग्री तापमान दर्ज किया गया. मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ने की संभावना है क्योंकि राज्य में गर्मी तेजी से बढ़ रही है.

हरियाणा और पंजाब में भीषण गर्मी

हरियाणा और पंजाब में पहले से ही तेज गर्मी पड़ रही है. हरियाणा के नारनौल में सोमवार को तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो सामान्य से लगभग 5 डिग्री अधिक है. इसके अलावा हिसार, करनाल, रोहतक, गुरुग्राम, अंबाला और सिरसा में भी तापमान काफी ऊंचा दर्ज किया गया.
पंजाब में भी हालात ऐसे ही हैं, जहां बठिंडा सबसे गर्म रहा और तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. लुधियाना, पटियाला और अमृतसर में भी पारा सामान्य से अधिक दर्ज किया गया.

ओडिशा में गर्मी और लू का अलर्ट

ओडिशा में भी मौसम का ऐसा ही हाल है. भीषण गर्मी ने लोगों के बेहाल कर दिया है. आईएमडी के मुताबिक चिलचिलाती गर्मी और लू से अगले चार पांच दिनों तक राहत के कोई आसार भी नहीं दिखाई दे रहे हैं. भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार राज्य के कई हिस्सों में अगले चार दिनों तक गर्म और उमस भरा मौसम रह सकता है. आईएमडी के मुताबि, बालासोर, भद्रक, जाजपुर, केंद्रपाड़ा, कटक, जगतसिंहपुर, पुरी, खुर्दा, नयागढ़, गंजाम और गजपति सहित कई जिलों में गर्म और उमस भरा मौसम रह सकता है.

Also Read: दिल्ली में लू का अलर्ट, जानें बिहार-झारखंड सहित अन्य राज्यों के मौसम का हाल

झारखंड में गर्मी का कहर, कई शहरों में तापमान 40 डिग्री के पार 

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola