Aaj ka Mausam : निम्न दबाव के कारण हो सकती है कुछ राज्यों में भारी बारिश, आया IMD का अलर्ट

25 सितंबर का मौसम कैसा रहेगा जानें (Photo: PTI)
Aaj ka Mausam : मौसम विभाग के अनुसार, 25 सितंबर के आसपास उत्तर और मध्य बंगाल की खाड़ी में एक और निम्न दबाव बनने की संभावना है. इसके असर से देश के कुछ राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. जानें 25 सितंबर को कैसा रहने वाला है मौसम का हाल?
Aaj ka Mausam : मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, निम्न दबाव के कारण 27 सितंबर तक ओडिशा, 24-25 सितंबर को छत्तीसगढ़, 26-27 सितंबर को तटीय आंध्र प्रदेश और तेलंगाना, 25 सितंबर को विदर्भ, 26-30 सितंबर के बीच मध्य महाराष्ट्र, कोंकण और गोवा जबकि 27 सितंबर को मराठवाड़ा में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. अगले 7 दिनों में कई राज्यों और क्षेत्रों में बारिश की संभावना है. पूर्वी मध्य प्रदेश में 29 और 30 सितंबर को, जबकि पश्चिम मध्य प्रदेश में 28 से 30 सितंबर तक बारिश होगी. 27 सितंबर को गंगीय पश्चिम बंगाल, 28 सितंबर को त्रिपुरा बारिश की संभावना है.
महाराष्ट्र, कोंकण और गोवा में बारिश के आसार
IMD के अनुसार, 25 से 30 सितंबर तक मध्य महाराष्ट्र, कोंकण और गोवा में, 25 से 29 सितंबर तक मराठवाड़ा में, 27 से 30 सितंबर तक गुजरात क्षेत्र में जबकि 30 सितंबर को सौराष्ट्र व कच्छ में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश या तूफान के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. इसके अलावा, मध्य महाराष्ट्र, कोंकण और गोवा में 26 से 30 सितंबर तक और मराठवाड़ा में 27 सितंबर को बहुत भारी बारिश की संभावना है.
असम और मेघालय में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान
असम और मेघालय में 29 और 30 सितंबर को, जबकि नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 25 और 30 सितंबर को कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश या तूफान और कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है.
तेलंगाना में अगले 7 दिनों तक बारिश के आसार
विभाग के अनुसार, तेलंगाना में अगले 7 दिनों तक, तमिलनाडु में 25 से 27 सितंबर तक, केरल और माहे में 25 से 27 सितंबर तक, लक्षद्वीप में 25 और 26 सितंबर को, तटीय कर्नाटक में 25 और 27-30 सितंबर तक, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में 26 से 29 सितंबर तक, दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक में 26 से 28 सितंबर तक, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में 24 से 29 सितंबर तक जबकि रायलसीमा में 26 और 27 सितंबर को कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश या तूफान और कुछ जगहों पर भारी बारिश की संभावना है. इसके अलावा, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और तेलंगाना में 26-27 सितंबर को बहुत भारी बारिश हो सकती है.
इन राज्यों में चल सकतीं हैं तेज हवाएं
तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में अगले 5 दिनों तक तेज सतही हवाएं (40-50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से) चलने की संभावना है. वहीं, रायलसीमा में अगले 5 दिनों तक और आंतरिक कर्नाटक में 26 से 28 सितंबर के दौरान तेज हवाएं (30-40 किमी प्रति घंटा तक) चल सकती हैं.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




