LOC के पास IED ब्लास्ट, सेना के दो जवान शहीद, एक की हालत गंभीर

Updated:
विज्ञापन
IED Blast

IED Blast, ANI Photo

IED Blast: जम्मू-कश्मीर में एलओसी के पास आज यानी मंगलवार को आईईडी ब्लास्ट की चपेट में आकर दो जवान शहीद हो गये हैं. जबकि, घटना में एक जवान गंभीर रूप से घायल है. घायल जवान का अस्पताल में इलाज चल रहा है.

विज्ञापन

IED Blast: जम्मू-कश्मीर में एलओसी के पास मंगलवार को आईईडी ब्लास्ट में सेना के दो जवान शहीद हो गए हैं. जबकि, विस्फोट के कारण एक जवान गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है. घटना जम्मू-कश्मीर के अखनूर सेक्टर के लालेली की है. बताया जा रहा है कि जवान गश्त पर थे, इसी दौरान आईईडी ब्लास्ट हो गया. वहीं घटना के बाद सुरक्षा बल पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रही है.

अस्पताल में उपचार के दौरान हुई मौत

ब्लास्ट के बाद तीनों जवानों को अस्पताल में एडमिट किया गया था. लेकिन, इलाज के दौरान दो जवान शहीद हो गये. जांच में इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) की बात सामने आ रही है. माना जा रहा है कि इसे आतंकवादियों ने लगाया था. वहीं अदिकारियों ने कहा है कि विस्फोट के तुरंत बाद पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई.

व्हाइट नाइट कॉर्प्स ने दी श्रद्धांजलि

व्हाइट नाइट कॉर्प्स ने शहीद जवानों को श्रद्धाजलि दी है. सोशल मीडिया एक्स पर अपने एक पोस्ट में व्हाइट नाइट कॉर्प्स ने कहा कि सेना ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर ही है. तलाशी अभियान जारी है. अखनूर सेक्टर के लालेली में बाड़ के पास गश्त के दौरान संदिग्ध आईईडी विस्फोट की सूचना मिली, जिसमें दो जवान शहीद हो गए. हमारे सैनिकों ने पूरे इलाके में घेराबंदी कर दी है और तलाशी अभियान जारी है. व्हाइट नाइट कॉर्प्स दो वीर सैनिकों के सर्वोच्च बलिदान को सलाम करता है और श्रद्धांजलि देता है.

तलाशी अभियान जारी

सेना ने आईईडी विस्फोट में दो जवानों के शहीद होने की पुष्टि करते हुए कहा कि हमारे जवानों ने क्षेत्र की घेराबंदी कर दी है और तलाशी अभियान जारी है. अधिकारियों ने बताया कि जवान भट्टल इलाके में गश्त कर रहे थे. इसी दौरान एक अग्रिम चौकी के पास जोरदार धमाका हुआ, जिसकी चपेट में तीनों आ गए.

विज्ञापन
प्रीतीश सहाय

लेखक के बारे में

By प्रीतीश सहाय

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola