'मैं पृथ्वी का सबसे भाग्यशाली व्यक्ति...' रामलला की मूर्ति बनाने वाले अरुण योगीराज ने कही बड़ी बात
**EDS: IMAGE VIA PMO** Ayodhya: Prime Minister Narendra Modi and Rashtriya Swayamsevak Sangh (RSS) chief Mohan Bhagwat offer prayers before the idol of Ram Lalla during the 'Pran Pratishtha' rituals at the Ram Mandir, in Ayodhya, Monday, Jan. 22, 2024. (PTI Photo) (PTI01_22_2024_000277B)
रामलला की मूर्ति बनाने वाले मूर्तिकार अरुण योगीराज ने खुद को दुनिया का सबसे भाग्यशाली व्यक्ति कहा है. उन्होंने कहा है कि कभी-कभी मुझे ऐसा लगता है कि मैं भाग्यशाली हूं. बता दूं अरुण योगीराज ने अयोध्या में राम लला की भव्य और आकर्षक प्रतिमा बनाई है.
रामलला की मूर्ति बनाने वाले मूर्तिकार अरुण योगीराज का बड़ा बयान सामने आया है. अरुण ने खुद को दुनिया का सबसे भाग्यशाली शख्स करार दिया है. अरुण योगीराज ने कहा कि मुझे लगता है कि मैं अब पृथ्वी पर सबसे भाग्यशाली व्यक्ति हूं. मेरे पूर्वजों, परिवार के सदस्यों और भगवान राम लला का आशीर्वाद हमेशा मेरे साथ रहा है. कभी-कभी मुझे ऐसा लगता है कि मैं भाग्यशाली हूं. उन्होंने कहा की कभी-कभी ऐसा लगता है कि मैं सपनों की दुनिया में हूं.
#WATCH | Ayodhya, Uttar Pradesh: Ram Lalla idol sculptor, Arun Yogiraj says "I feel I am the luckiest person on the earth now. The blessing of my ancestors, family members and Lord Ram Lalla has always been with me. Sometimes I feel like I am in a dream world…" pic.twitter.com/Eyzljgb7zN
— ANI (@ANI) January 22, 2024
कौन हैं अरुण योगीराज
अरुण योगीराज एक ऐसे परिवार से ताल्लुक रखते हैं जिनकी पांच पीढ़ियों से मूर्तियां बनाती आ रही है. मूर्ति बनाने में अरुण योगीराज को भी महारथ हासिल है. इंडिया गेट के पास अमर जवान ज्योति के पीछे योगीराज की बनाई गई सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा स्थापित की गई थी. यह प्रतिमा 30 फीट ऊंची है. इसके अलावा योगीराज ने आदि शंकराचार्य की 12 फीट की मूर्ति भी बनाई है. मैसूर के चुंचनकट्टे में 21 फीट की हनुमान जी की मूर्ति भी योगीराज ने बनाई है. इसके अलावा 15 फीट की बाबा साहेब बीआर अम्बेडकर की मूर्ति भी योगीराज ने बनाई है. योगीराज ने स्वामी रामकृष्ण परमहंस की सफेद संगमरमर की पत्थर की मूर्ति भी बनाई है.
अरुण योगीराज ने बनाई है रामलला की बेहद आकर्षक मूर्ति
अरुण योगीराज ने अयोध्या राम मंदिर के लिए जो मूर्ति बनाई है वो काफी आकर्षक है. रामलला की आंखों में मासूमियत है. होठों पर मधुर मुस्कान है. उनके चेहरे में गजब का तेज और आकर्षण है. रामलला की पहली झलक दिल में बस जाने वाली है. भगवान की पहली झलक देखकर एक बात तो साफ है कि कर्नाटक के मूर्तिकार अरुण योगीराज ने बहुत ही खूबसूरत मूर्ति तैयार की है. रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने रामलला की आरती उतारी. यह भव्य और दिव्य नजारा मन को मोह लेने वाला था.
गौरतलब है कि 500 सालों के इंतजार और लंबी कानूनी लड़ाई के बाद एक बार फिर अयोध्या में रामलला विराज चुके हैं. राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का भव्य समारोह संपन्न हो गया है. टेंट से निकलकर श्री राम अपने भव्य मंदिर में विराज चुके हैं. पीएम मोदी प्राण-प्रतिष्ठा से संबंधित विशेष अनुष्ठान में शामिल हुए. पीएम मोदी ने रामलला की आरती की और भगवान राम की मूर्ति को दंडवत प्रणाम भी किया. रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद पीएम मोदी ने कहा कि आज हमारे राम आ गए हैं…सदियों के इंतजार के बाद राम पधारे हैं.
Also Read: ‘रामलला टेंट में नहीं अब इस दिव्य मंदिर में रहेंगे…’ पढ़ें पीएम मोदी के संबोधन की 10 बड़ी बातें
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










