Crime News : पत्नी के चरित्र पर था शक, हजामत बनाने वाली ब्लेड से काट दी नाक

Updated:
विज्ञापन
Husband Cut Wife Nose

ब्लेड से काट दी पत्नी की नाक (Photo: X)

Crime News : चरित्र पर शंका की वजह से पति ने ब्लेड से पत्नी की नाक काट दी. मामले में आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. जानें क्या है पूरा मामला.

विज्ञापन

Crime News : मध्यप्रदेश के झाबुआ जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. 25 वर्षीय व्यक्ति ने अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करते हुए उसकी नाक काट दी. यह घटना मंगलवार शाम ग्रामीण इलाके में हुई. पुलिस के अनुसार, आरोपी ने विवाद के दौरान हजामत बनाने वाली ब्लेड से अपनी 23 वर्षीय पत्नी पर हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई. घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर लिया और महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया.

पति-पत्नी करते थे मजदूरी

थाना प्रभारी दिनेश रावत ने बताया कि पति-पत्नी पिछले पांच महीने से गुजरात के एक कारखाने में मजदूरी कर रहे थे और मंगलवार को अपने छह साल के बेटे के साथ गांव लौटे थे. आरोपी को शक था कि उसकी पत्नी कारखाने में काम करने वाले एक अन्य मजदूर के संपर्क में है. इसी शक के कारण वह पत्नी के चरित्र पर शंका करता था. घटना के बाद पुलिस ने दो बार मौके का निरीक्षण किया, लेकिन महिला की नाक का कटा हुआ हिस्सा बरामद नहीं हो सका.

पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म किया कबूल

थाना प्रभारी रावत ने बताया कि संभावना है कि रात में किसी कुत्ते या जंगली जानवर ने महिला की नाक का कटा हिस्सा खा लिया हो. घटना के बाद आरोपी अपनी घायल पत्नी को मोटरसाइकिल से नजदीकी अस्पताल ले गया. पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल किया और कहा कि उसने पत्नी को सबक सिखाने के लिए यह किया. पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर स्थानीय अदालत में पेश किया, जहां से आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। महिला का इलाज अस्पताल में जारी है.

नाक का करीब 50 फीसदी हिस्सा कट गया

हमले में घायल महिला झाबुआ जिला अस्पताल में भर्ती है. सिविल सर्जन डॉ. एमएल मालवीय ने बताया कि उसकी नाक का करीब 50 फीसदी हिस्सा कट गया है. फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर है, लेकिन परिवार को प्लास्टिक सर्जरी कराने की सलाह दी गई है.

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola