बॉस ने किया परेशान तो कर्मचारियों ने कर दिया ये कांड, पत्नी के पास भेज दी तसवीर

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 29 Dec 2023 11:00 AM

विज्ञापन

बॉस परेशान हो गया. उसकी रात की नींद उड़ गई. तीन महीने तक परेशान होने के बाद उसने साइबर पुलिस से संपर्क किया और शिकायत दर्ज कराई. नग्न तसवीरें सोशल मीडिया पर वायरल कर दी गई और पत्नी को भी भेज दिया गया.

विज्ञापन

गुजरात के वडोदरा शहर से ऐसी खबर आ रही है जो पूरे देश में चर्चा का विषय बन गई है. दरअसल, यहां एक परेशान करने वाले बॉस को कर्मचारियों ने ऐसा सबक सिखाया जो खबरों में है. इसको लेकर अंग्रेजी वेबसाइट टाइम्स ऑफ इंडिया ने खबर प्रकाशित की है. खबरों की मानें तो बॉस को दो कर्मचारियों ने मिलकर सबक सिखाया. बॉस को हनीट्रैप का शिकार बनाकर तीन महीने तक इन्होंने परेशान किया. कर्मचारियों ने बॉस को नग्न तसवीर भेजने के लिए प्रेशर बनाया जिसके बाद यह उसके पहचान वाले लोगों के बीच वायरल कर दिया गया. उसकी पत्नी के पास भी यह तसवीर पहुंच गई.

बॉस को परेशान करने वाले दो लोगों में से एक, सॉफ्टवेयर फर्म की प्रमोटर, एक महिला है जिसने नौकरी छोड़ दी थी. बताया जा रहा है कि बॉस के द्वारा प्रताड़ित करने के बाद उसने नौकरी छोड़ दी थी. खबरों की मानें तो तीन महीने पहले, महिला ने अपने एक मेल फ्रेंड के साथ प्लान तैयार किया और बॉस को सबक सिखाने का पूरा खाका तैयार किया. इन्होंने हनी-ट्रैप में बॉस को फंसाकर और ब्लैकमेल करके अपमान का बदला लेने की तैयारी की.

बॉस हो गया परेशान

इस कृत्य के बाद बॉस परेशान हो गया. उसकी रात की नींद उड़ गई. तीन महीने तक परेशान होने के बाद उसने साइबर पुलिस से संपर्क किया और शिकायत दर्ज कराई. पुलिस इसके बाद कर्मचारियों तक पहुंची और पूछताछ की. पूछताछ के क्रम में पता चला कि बॉस के द्वारा उन्हें अकसर डांटा जाता था साथ ही मजाक उड़ाने की उसकी आदत थी, जिससे दोनों मानसिक रूप से परेशान थे. पुलिस ने बताया कि नौकरी छोड़ चुकी महिला ने अपने दोस्त के साथ मिलकर सबक सिखाने का प्लान तैयार किया. दोनों ने मिलकर एक महिला का फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट बनाया और चार महीने पहले बॉस के साथ चैट करना शुरू किया.

Also Read: Cyber Crime: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सहित ठगी के लिए साइबर अपराधी अपना रहे नए हथकंडे, जरा सी चूक पड़ रही भारी

अडल्ट मैसेज भेजना दोनों ने शुरू किया

दोनों ने अकाउंट से कुछ अडल्ट मैसेज भेजना शुरू किया. बॉस को लगा कि एक महिला उनके साथ चैट कर रही है. दोनों ने एक वेबसाइट से डाउनलोड की हुई कुछ नग्न तस्वीरें भी भेजीं जिसके बाद बॉस उनके जाल में फंस गया और दोनों द्वारा चलाए जा रहे अकाउंट पर अपनी नग्न तस्वीरें भेज दीं. इसके बाद उन्हें इस अकाउंट से कोई मैसेज नहीं मिला. कुछ दिनों के बाद, उन्होंने बॉस को उनकी नग्न तस्वीरें और उनकी यौन चैट के स्क्रीनशॉट उनके ईमेल पर भेज दिये. इसके बाद बॉस घबरा गया क्योंकि उसे नहीं पता था कि किसने उसे हनीट्रैप में फंसाया है. सितंबर के महीने में, इसी तरह का एक ईमेल दोनों ने फर्म के एचआर विभाग को भेजा था.

Also Read: WhatsApp New Feature: चैट करना अब और भी आसान, व्हाट्सऐप लेकर आया नया फीचर, जानें कैसे करता है काम

तसवीरें और चैट पत्नी को मेल पर भेजी

ये जोड़ी यहीं नहीं रुकी. उन्होंने तसवीरें और चैट उसकी पत्नी को मेल कर दीं. यही नहीं तस्वीरों का एक प्रिंटआउट स्पीडपोस्ट के माध्यम से उस कार्यालय को भेज दिया जहां वह काम करती है. जब बॉस को नवंबर में एक शॉपिंग मॉल की उनकी यात्रा की तस्वीरें मेल की गईं तो उनका दिमाग घूम गया. पुलिस ने कहा कि दोनों उसका पीछा भी कर रहे थे और वह चाहते थे कि बॉस की रातों की नींद हराम हो जाए. बताया जा रहा है कि जब नवंबर के अंत तक ऐसे इमेल में कमी नहीं आई तो बॉस ने साइबर क्राइम विभाग से संपर्क करने का फैसला किया, जिसने आईपी पते के माध्यम से दोनों को ट्रैक किया. वडोदरा के एसीपी (साइबर क्राइम) हार्दिक मकाडिया ने मामले को लेकर कहा कि यह कॉर्पोरेट दुश्मनी का मामला था. हमने आवश्यक कानूनी कदम उठाए हैं, लेकिन शिकायतकर्ता मामले को आगे बढ़ाने के मन में नहीं है.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola