ePaper

Sadabahar Aam : गजब! 5 फुट का पेड़, इसमें फलता है साल भर आम

Updated at : 10 Aug 2025 9:02 AM (IST)
विज्ञापन
Sadabahar Aam

Sadabahar Aam

Sadabahar Aam : यूपी के सहारनपुर के किसान ने आम की ‘सदाबहार’ किस्म तैयार की है. पूरे साल यह फल देता है. इस पेड़ पर लंगड़ा आम के आकार का बड़ा आम भी मौजूद है. यानी आम के लवर के लिए यि बहुत ही अच्छी खबर है. वे साल भर अपनी पसंद का फल खा सकते हैं.

विज्ञापन

Sadabahar Aam : यूपी के सहारनपुर जिले के कोतवाली देहात क्षेत्र के चुनैहटी इलाके के प्रगतिशील किसान राजेन्द्र अटल ने ‘सदाबहार’ नाम का आम का एक ऐसा वृक्ष तैयार किया है, जो वर्ष भर फल देता है. सहारनपुर जिले में आम की कई किस्में मशहूर हैं, लेकिन इनमें एक ‘सदाबहार’ नामक आम यहां के किसान राजेन्द्र अटल ने तैयार किया है, जिसमें एक साथ बौर, छोटा आम, बड़ा आम और सबसे बड़ा आम एक समय में तैयार होता है.

अटल ने बताया कि सदाबहार आम के पेड़ की ऊंचाई पांच फुट है. इसकी विशेषता यह है कि यह ज्यादा जगह नहीं लेता और साल में चार से पांच बार आम की फसल मिलती है, जो मुनाफे के लिहाज से बहुत उपयुक्त है. राजेन्द्र अटल ने अपने बगीचे को ‘प्रकृति कुंज’ का नाम दिया है और ‘सदाबहार’ आम उनके ‘प्रकृति कुंज’ की शोभा है.

इसी पेड़ पर लंगड़ा आम के आकार का बड़ा आम भी मौजूद

‘सदाबहार’ आम की कई विशेषताएं हैं. यह अपने छोटे से आकार में आम की बौर, अम्बी साइज का आम, उससे बड़ा आम और परिपूर्ण आम (जिसे पकने पर तोड़ा जा सकता है) के साथ नजर आता है. इसके साथ ही इसी पेड़ पर लंगड़ा आम के आकार का बड़ा आम भी मौजूद है. अटल ने बताया कि ‘सदाबहार’ आम से किसान अपनी आमद को चार गुना कर सकता है. किसान जो आम की फसल अब तक लगाते रहे हैं, उसमें उन्हें केवल एक बार ही फसल का लाभ मिलता है, लेकिन ‘सदाबहार’ आम का उत्पादन करके वही किसान चार बार फसल ले सकता है.

यह भी पढ़ें : Mango Tree First Flowering Care: आम के पौधे का पहला बौर या मंजर क्यूं तोड़ देना चाहिए किसान ऐसा क्यूं करते है

पूरे साल लगा रहता है इस पर फल

अटल ने इस ‘सदाबहार’ आम की पौध के सम्बध में बताया कि यह एक बहुआयामी किस्म है, जिसमें एक साथ बौर, छोटा आम, बड़ा आम और सबसे बड़ा आम एक समय में तैयार होता है. उन्‍होंने कहा कि पूरे वर्ष ‘सदाबहार’ पेड़ पर यही दृश्‍य रहता है और पूरे साल इस पर फल लगा रहता है. इस पेड़ के आम का स्वाद भी अलग है और इसकी महक मिठास और खूबसूरती इसे दूर से ही आकर्षित करती है. उन्होंने बताया कि आम के पेड़ की कीमत मात्र 200 रुपये रखी गई है और इसे तैयार हुए ढाई वर्ष हो गये हैं.

इस पेड़ की चार फसलों का उत्पादन हो चुका है

अटल ने बताया कि वह पिछले साल इस पेड़ की चार फसलों का उत्पादन कर चुके हैं और इस बार भी यह क्रम उसी तरह से जारी रहेगा. उन्‍होंने कहा कि जो लोग अपने घरों के बाहर बनी क्यारी में इस पेड़ को लगाना चाहते हैं, वे आसानी से इस ‘सदाबहार’ आम के पेड़ को अपनी क्यारी में लगाकर वर्ष भर आम की फसल ले सकते हैं.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola