Punjab News: 31 जुलाई को पंजाब में छुट्टी का ऐलान, मान सरकार का फैसला, स्वतंत्रता सेनानी उधम सिंह से जुड़ा है मामला

Updated:
विज्ञापन
Punjab News

Punjab News

Punjab News: शहीद उधम सिंह जी की विरासत का सम्मान करने और कम्बोज समुदाय की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, पंजाब सरकार ने महान स्वतंत्रता सेनानी के शहादत दिवस के उपलक्ष्य में 31 जुलाई को राजपत्रित अवकाश घोषित किया है, यह जानकारी आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने दी.

विज्ञापन

Punjab News: पंजाब सरकार ने 31 जुलाई को स्वतंत्रता सेनानी उधम सिंह के शहीदी दिवस पर राजपत्रित अवकाश घोषित किया है. पंजाब के मंत्री और आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने मंगलवार को मीडिया से बात करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पटियाला-भवानीगढ़ सड़क मार्ग का नाम उधम सिंह के नाम पर रखने के लिए केंद्र को पत्र लिखा है. पटियाला-भवानीगढ़ मार्ग एक राष्ट्रीय राजमार्ग है.

अरोड़ा ने कहा “शहीद उधम सिंह के शहीदी दिवस 31 जुलाई को पंजाब सरकार ने राजपत्रित अवकाश घोषित किया है. पंजाब सरकार के सभी कार्यालय, बोर्ड और निगम इसे राजपत्रित अवकाश के रूप में मनाएंगे.” उन्होंने कहा कि भवानीगढ़-सुनाम-भीखी-कोट शमीर सड़क का नाम शहीद उधम सिंह के नाम पर रखा गया है और पटियाला-भवानीगढ़ सड़क का नाम भी शहीद उधम सिंह के नाम पर रखने के प्रयास किए जा रहे हैं. मुख्यमंत्री इस मामले को केंद्र सरकार के समक्ष उठा रहे हैं.

अरोड़ा ने कहा कि आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री मान स्वतंत्रता सेनानी उधम सिंह की जन्मस्थली सुनाम में आयोजित एक कार्यक्रम में उनके शहीदी दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस दिवस के उपलक्ष्य में सुनाम में एक राज्य स्तरीय समारोह आयोजित करेगी.

विज्ञापन
प्रीतीश सहाय

लेखक के बारे में

By प्रीतीश सहाय

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola