होली के रंग, हर राज्य के संग, जानिए भारत के अलग-अलग हिस्सों में कैसे मनाते हैं रंगों का त्योहार

Published by : Neha Kumari Updated At : 14 Mar 2025 10:10 AM

विज्ञापन

Holi Color Symbolism

Holi 2025: भारत के हर राज्य में अलग अंदाज में होली मनाई जाती है. कहीं रंगों की बौछार होती है, तो कहीं परंपराओं का अनोखा मेल. जानिए कि भारत के अलग-अलग राज्यों में होली मनाने का अंदाज.

विज्ञापन

Holi 2025: होली को आम तौर पर रंगों के त्योहार और बसंत पंचमी के नाम से भी जाना जाता है. इसे पूरे देश में धूमधाम से फागुन के महीने में मनाया जाता है. जिस तरह होली के रंगों में विविधता है, ठीक उसी तरह भारत के अलग-अलग राज्यों में होली मनाने के तरीकों में भी विविधता है. इस पर्व को कहीं ढोलक जत्रा के रूप में मनाया जाता है, तो कहीं इसे लठमार अनोखे अंदाज में मनाया जाता है. भारत के हर एक राज्य में अनोखी रस्मों और रिवाज के साथ होली का यह उत्सव मनाया जाता है. चलिए जानते हैं भारत के अलग-अलग हिस्सों में होली का पर्व किस तरह से मनाई जाती है.

उत्तर प्रदेश की लठमार होली  

Lathmar Holi
Lathmar holi

उत्तर प्रदेश के बरसाना, मथुरा और वृंदावन की होली पूरे दुनियाभर में प्रसिद्ध है. खासकर लठमार होली और लड्डू होली. इस अनोखी लठमार होली में महिलाएं लाठियों से पुरुषों को मारती हैं. वहीं पुरुष ढाल की मदद से खुद को बचाते हैं. माना जाता है कि यह परंपरा राधा-कृष्ण के प्रेम गाथा से जुड़ी हुई है.

पश्चिम बंगाल की डोल जात्रा और बसंत उत्सव  

पश्चिम बंगाल में होली को डोल जात्रा कहा जाता है. होली के दिन यहां राधा-कृष्ण की मूर्तियों को रथ में बैठा कर कीर्तन और भजन गाए जाते हैं. इसके साथ ही रथ को पूरे नगर में घूमते हुए अबीर और रंग उड़ा कर इस दिन को मनाया जाता है. इसके अलावा पश्चिम बंगाल के शांतिनिकेतन में बसंत उत्सव के रूप में होली मनाई जाती है, जिसकी शुरुआत रवींद्रनाथ टैगोर ने की थी. यहां महिलाएं और आदमी पीले रंग का वस्त्र पहनकर नृत्य और संगीत के साथ होली का आनंद लेते हैं.

पंजाब की होला मोहल्ला  

hola mohalla
Hola mohalla

पंजाब में होली के अगले दिन होला मोहल्ला का आयोजन किया जाता है. इसे सिख समुदाय के लोग खास अंदाज में मनाते हैं. इस पर्व को पंजाब के आनंदपुर साहिब में खासतौर पर मनाया जाता है. इस परंपरा की शुरुआत शेखों के दसवें गुरु गोबिंद सिंह जी ने की थी. इस आयोजन में घुड़सवारी, तलवारबाजी और युद्ध कौशल का प्रदर्शन किया जाता है.

बिहार की फगुआ

Holi Puja

बिहार में होली को फगुआ के नाम से जाना जाता है. यहां होली के पावन दिन में पारंपरिक होली गीत और ठुमरी गाई जाती हैं. इसके अलावा इस दिन लोग भांग और ठंडाई का आनंद लेते हुए जमकर रंगों से खेलते हैं.

महाराष्ट्र की रंग पंचमी  

महाराष्ट्र में होली के पांच दिन बाद रंग पंचमी के रूप में होली मनाई जाती है. यहां सामान्य तौर पर गुलाल और अबीर के साथ होली खेली जाती है. इस मौके पर महाराष्ट्र का प्रसिद्ध पूरनपोली भी बनाया जाता है. माना जाता है कि इसकी शुरुआत महाराष्ट्र के मछुआरों ने की थी.

मणिपुर की याओसांग होली  

Manipur Holi

मणिपुर में होली को याओसांग के नाम से जाना जाता है. यह त्योहार पांच दिनों तक चलता है. इस दिन पारंपरिक थबल चोंगबा नृत्य किया जाता है और भगवान कृष्ण और महाप्रभु की पूजा की जाती है. साथ ही अलग-अलग तरह के खेल-कूद और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाता है.

यह भी पढ़े: Holi in UP : होली के रंग से बचना है तो तिरपाल का हिजाब पहनें, यूपी के मंत्री का विवादित बयान

विज्ञापन
Neha Kumari

लेखक के बारे में

By Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola