Holi 2023 Photo: तस्वीरों में देखें देश में कैसे मनायी जा रही है होली

Updated at : 08 Mar 2023 2:05 PM (IST)
विज्ञापन
Holi 2023 Photo: तस्वीरों में देखें देश में कैसे मनायी जा रही है होली

पूरे देश में होली का त्योहार मनाया जा रहा है जिसकी तस्वीर सामने आयी है. होली के डेट को लेकर असमंजस था लेकिन पूरे देश में आठ मार्च को होली का त्योहार मनाया जा रहा है. आप भी देखें होली की कुछ खास तस्वीरें

विज्ञापन
undefined

पूरे देश में आज होली धूमधाम से मनायी जा रही है. लोग एक दूसरे को रंग गुलाल लगातार होली की बधाई दे रहे हैं. इसकी कुछ तस्वीर आयी है जिसमें लोग होली पर धूम मचाते नजर आ रहे हैं.

undefined

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को होली की बधाई दी. उन्होंने होली पर लोगों के सुख-समृद्धि की कामना की. केजरीवाल ने ट्वीट किया कि सभी देशवासियों को होली के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं. रंगों का ये त्योहार आप सभी के जीवन में सुख-समृद्धि और ढेर सारी खुशियां लाए. समाज में हमारे आपसी भाईचारे की नींव और मजबूत हो.

undefined

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को होली के मौके पर लोगों को बधाई दी. मोदी ने ट्वीट किया कि होली की बहुत-बहुत शुभकामनाएं. आप सभी के जीवन में हमेशा आनंद और उमंग का रंग बरसे. गौरतलब है कि बुधवार को पूरे देश में रंगो का त्योहार होली मनाई जा रही है.

undefined

पूरे देश में श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ रंगों का त्योहार मनाया जा रहा है. इस दौरान कई मंदिरों में भी भगवान को रंग चढ़ाकर जश्न की शुरुआत की गयी.

undefined

दिल्ली-एनसीआर में सबसे ज्यादा मस्ती महिलाएं और बच्चे करते नजर आये. महिलाएं एक दूसरे के गाल में गुलाल लगातीं दिखीं.

undefined

दिल्ली-एनसीआर में बच्चों ने होली पर खूब मस्ती की. हाथों में पिचकारी लेकर वे एक दूसरे पर रंग लगाते नजर आये.

undefined

दिल्ली-एनसीआर में बच्चों ने होली तो खेली ही, साथ में उन्होंने पकवान का भी आनंद लिया. तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि बच्चे पकवान को बहुत ही स्वाद लेकर खा रहे हैं.

undefined

रंग का त्योहार हो और महिलाएं पीछे रह जाएं, ये तो बेमानी होगी. दिल्ली-एनसीआर में बच्चों के साथ-साथ महिलाओं ने भी रंग का खूब आनंद लिया.

undefined

दिल्ली-एनसीआर में महिलाओं ने रंग खेलते हुए तस्वीर भी मोबाइल में कैद की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola