ePaper

अंतरधार्मिक प्रेम संबंध में हिंदू युवक की हत्या, लड़की के परिजनों पर आरोप

Updated at : 24 Oct 2021 9:29 PM (IST)
विज्ञापन
अंतरधार्मिक प्रेम संबंध में हिंदू युवक की हत्या, लड़की के परिजनों पर आरोप

विजयपुरा की एक मुस्लिम लड़की का गांव के हिंदू युवक से प्रेम संबंध था. इस संबंध को लड़की के घर वाले स्वीकार नहीं कर पाये और लड़के की हत्या कर उसके शव को गांव के खेत में कुंए में फेंक दिया.

विज्ञापन

भारतीय समाज में आज भी अंतरधार्मिक प्रेम संबंधों को आसानी से स्वीकार नहीं किया जाता है और कई बार ऐसे प्रेम संबंध प्रेमियों के लिए जानलेवा भी साबित हो जाते हैं. कुछ ऐसा ही मामला सामने आया है कर्नाटक के विजयपुरा में, जहां एक मुस्लिम परिवार ने अपनी बेटी के प्रेमी की हत्या सिर्फ इसलिए कर दी क्योंकि वह हिंदू था.

पीटीआई न्यूज के अनुसार विजयपुरा की एक मुस्लिम लड़की का गांव के हिंदू युवक से प्रेम संबंध था. इस संबंध को लड़की के घर वाले स्वीकार नहीं कर पाये और लड़के की हत्या कर उसके शव को गांव के खेत में कुंए में फेंक दिया.

यह जानकारी पुलिस ने आज मीडिया को दी. पुलिस के मुताबिक, 34 वर्षीय रवि निम्बारगी 21 अक्टूबर से लापता था और अगले दिन युवक के परिवार ने मुस्लिम युवती के रिश्तेदारों द्वारा उसकी हत्या किए जाने का शक जताते हुए शिकायत दर्ज करायी थी.

Also Read: एनसीबी के क्षेत्रीय निदेशक समीर वानखेड़े ने पुलिस कमिश्नर को लिखा पत्र, मांगी झूठे आरोपों से सुरक्षा

जिसके बाद मामले की जांच के लिए पुलिस की तीन टीमों का गठन किया गया. पुलिस ने विजयपुरा जिले के बालागनुर गांव के एक कुंए से रविवार सुबह रवि का शव बरामद किया. पुलिस ने युवती के भाई, उसके एक रिश्तेदार को हत्या, आपराधिक साजिश और सबूत नष्ट करने के आरोपों में गिरफ्तार किया है.

रवि के रिश्तेदार ने पीटीआई को बताया कि युवक-युवती के बीच पिछले दो साल से प्रेम संबंध था, जिसे लड़की के परिजन पसंद नहीं करते थे. इसलिए वे कई बार लड़के और उसके परिवार वालों को धमकी दे चुके थे.

Posted By : Rajneesh Anand

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola