घूसखोरी का ऑडियो वायरल होने के बाद हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राजीव बिंदल ने दिया इस्तीफा

Author Agency
Updated:
विज्ञापन
घूसखोरी का ऑडियो वायरल होने के बाद हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राजीव बिंदल ने दिया इस्तीफा

हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राजीव बिंदल (himachal BJP cheif resigns) ने अपनी नियुक्ति के साढ़े चार महीने के भीतर बुधवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया. बिंदल ने कहा कि वह इसलिए इस्तीफा दे रहे हैं क्योंकि सुनिश्चित करना चाहते हैं कि भ्रष्टाचार के कथित मामले में समुचित जांच हो.

विज्ञापन

शिमला : हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राजीव बिंदल ने अपनी नियुक्ति के साढ़े चार महीने के भीतर बुधवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया. बिंदल ने कहा कि वह इसलिए इस्तीफा दे रहे हैं क्योंकि सुनिश्चित करना चाहते हैं कि भ्रष्टाचार के कथित मामले में समुचित जांच हो.

भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा को भेजे त्यागपत्र में बिंदल ने कहा है कि वह नैतिक आधार पर इस्तीफा दे रहे हैं क्योंकि कुछ लोग राज्य के स्वास्थ्य निदेशक द्वारा किए गए कथित भ्रष्टाचार में पार्टी का नाम घसीट रहे हैं. राज्य सतर्कता और भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो ने स्वास्थ्य सेवा के निदेशक अजय कुमार गुप्ता को 20 मई को गिरफ्तार किया था. यह गिरफ्तारी तब हुई जब उनका 43 सेकेंड का एक ऑडियो रिकार्डिंग वायरल हुआ, जिसमें वह किसी व्यक्ति से कथित तौर पर पांच लाख रुपये घूस के लिए कह रहे थे.

Also Read: स्लो हो गया है आपका इंटरनेट, तो स्पीड बढ़ाने का ये है आसान तरीका

एक अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद गुप्ता को राज्य सरकार ने निलंबित कर दिया. विधानसभा अध्यक्ष के पद से इस्तीफा देने के बाद 18 जनवरी को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बने बिंदल ने कहा कि उन्होंने इसलिए त्यागपत्र दे दिया ताकि बिना किसी दबाव के मामले में उचित जांच हो. भाजपा ने कहा कि पार्टी अध्यक्ष ने बिंदल का इस्तीफा स्वीकार लिया है.

बिंदल ने कहा कि कथित भ्रष्टाचार से भाजपा का कोई लेना-देना नहीं है. साथ ही कहा कि राज्य सरकार ने तुरंत कदम उठाया और स्वास्थ्य अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की. बिना किसी का नाम लिए उन्होंने कहा कि मामले में भाजपा का नाम घसीटना पार्टी के प्रति अन्याय होगा क्योंकि लॉकडाउन के दौरान पार्टी ने खाने के पांच लाख से ज्यादा पैकेट, 1.10 लाख राशन किट और 30 लाख से ज्यादा मास्क बांटे हैं.

Also Read: अगस्त तक बैंक को नहीं देना चाहते EMI तो जानिए पूरी प्रक्रिया

इस्तीफा पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस ने कहा कि भाजपा कोरोना वायरस महामारी के दौरान भी स्वास्थ्य विभाग को भ्रष्टाचार से मुक्त नहीं कर पायी. प्रदेश कांग्रेस ने उच्च न्यायालय के मौजूदा न्यायाधीश से मामले की जांच कराने की मांग की क्योंकि सतर्कता ब्यूरो द्वारा की जा रही जांच में उसे भरोसा नहीं है. कांग्रेस ने दावा किया कि राज्य भाजपा अध्यक्ष राजीव बिंदल का इस्तीफा यह दर्शाता है कि स्वास्थ्य विभाग में लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोप सही थे.

विज्ञापन
Agency

लेखक के बारे में

By Agency

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola