Aaj ka Mausam : इन राज्यों में होगी भारी बारिश, आया अगले 4 दिन के लिए IMD का अलर्ट

Updated:
विज्ञापन
Aaj Ka Mausam Rain Alert

आज के मौसम की जानकारी

Aaj ka Mausam : मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पूर्व पाकिस्तान और आसपास के राजस्थान क्षेत्र में बने गहरे दबाव के प्रभाव से दक्षिण-पश्चिम राजस्थान और उत्तरी गुजरात में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. जानें 9 सितंबर को कैसा रहने वाला है मौसम का हाल?

विज्ञापन

 Aaj ka Mausam : मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, 9 सितंबर को सौराष्ट्र और कच्छ में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है. पश्चिमी राजस्थान में 9 सितंबर को अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है. उत्तराखंड में 12 और 13 सितंबर को कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश/तूफान के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश का पूर्वानुमान है. वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 12 और 13 सितंबर को, जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश में 11 और 12 सितंबर को कई/कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है.

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के अलावा यहां होगी बारिश

पश्चिमी मध्य प्रदेश में 14 सितंबर को, पूर्वी मध्य प्रदेश में 10, 11 और 13 सितंबर को छत्तीसगढ़, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 9 से 14 सितंबर तक जबकि अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 10 और 11 सितंबर को कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. बिहार में 9 से 13 सितंबर तक और ओडिशा में 10 से 13 सितंबर के दौरान कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश/तूफान के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है. इसके अलावा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 9 से 10 सितंबर तक भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है.

पूर्वोत्तर राज्यों में होगी भारी बारिश

नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 9  को और 11 से 14 सितंबर के दौरान हल्की से मध्यम बारिश दर्जे की बारिश हो सकती है. अरुणाचल प्रदेश में 9 से 14 सितंबर के दौरान जबकि असम और मेघालय में 9 से 14 सितंबर के बीच कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश/तूफान के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है. इसके अलावा, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में 12 से 14 सितंबर तक जबकि नगालैंड और मणिपुर में 11 और 12 सितंबर को भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है.

तमिलनाडु के अलावा यहां होगी भारी बारिश

तमिलनाडु में 9 से 10 सितंबर के दौरान, केरल में 9 और 10 सितंबर को, तटीय आंध्र प्रदेश में 9 से 12 सितंबर के बीच, आंतरिक कर्नाटक में 10 सितंबर को, तेलंगाना में 10 से 14 सितंबर के दौरान हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. इसके अलावा, अगले 5 दिनों के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और रायलसीमा में तेज सतही हवाएं (30-40 किमी/घंटा) चलने की संभावना है. 

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola