मुंबई सहित देश के इन राज्यों में हो सकती है भारी बारिश, उत्तर प्रदेश में बाढ़-बारिश से 1.90 लाख लोग प्रभावित

Author Agency
Updated:
विज्ञापन
मुंबई सहित देश के इन राज्यों में हो सकती है भारी बारिश, उत्तर प्रदेश में बाढ़-बारिश से 1.90 लाख लोग प्रभावित

बिहार में बाढ़-बारिश के कारण शनिवार को दो और लोगों की मौत हो गई जिसके बाद राज्य में मृतक की संख्या बढ़कर 13 हो गई.

विज्ञापन

बिहार में बाढ़-बारिश के कारण शनिवार को दो और लोगों की मौत हो गई जिसके बाद राज्य में मृतक की संख्या बढ़कर 13 हो गई. इसके अलावा उत्तर प्रदेश में बाढ़-बारिश के कारण 331 गांवों में लगभग 1.90 लाख लोग प्रभावित हुए हैं. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अगले चार दिनों के लिए केरल के 10 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है.

इसके साथ ही तीन से पांच अगस्त तक महाराष्ट्र के मुंबई और कुछ अन्य जिलों में भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है. मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश में भारी वर्षा की संभावना जतायी है और चार-पांच अगस्त को हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश होने की संभावना को देखते हुए यलो अलर्ट जारी किया है. पृथ्वी विज्ञान सचिव एम राजीवन ने कहा कि छह अगस्त को मध्य मैदानी भागों और पश्चिमी तटीय क्षेत्रों में भारी बारिश होने की संभावना है.

राजधानी, पंजाब और हरियाणा के कई इलाकों में शनिवार को हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गयी. वहीं उत्तराखंड सरकार ने भारी बारिश से प्रभावित पिथौरागढ़ जिले के दो उप मंडलों में शनिवार को हेलीकॉप्टर से बचाव अभियान शुरू किया. देश की राजधानी दिल्ली में हल्की बारिश के कारण पारा सामान्य बना रहा.

सफदरगंज वेधशाला के अनुसार राजधानी में अधिकतम तापामान 36.3 डिग्री सेल्सियस और औसतन वर्षा 6.7 मिमी दर्ज की गई. बिहार में आपदा प्रबंधन विभाग ने शनिवार को जारी बुलेटिन में कहा कि राज्य के मुजफ्फरपुर जिले में पिछले 24 घंटे में बाढ़ के कारण दो लोगों की जान गई है. विभाग ने बताया कि 14 जिलों की 1,043 पंचायतों में बाढ़ प्रभावित लोगों की संख्या बढ़कर 49.05 लाख हो गई है, जबकि इससे एक दिन पहले यह संख्या 45.39 थी.

posted by : sameer oraon

विज्ञापन
Agency

लेखक के बारे में

By Agency

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola