Aaj ka Mausam : इन राज्यों में होगी बारिश, तापमान तेजी से गिरने की संभावना

Updated:
विज्ञापन
Rain-Alert

8 नवंबर को कुछ राज्यों में बारिश के आसार (Photo: PTI)

Aaj ka Mausam : मौसम विभाग के अनुसार, 8 से 9 नवंबर के बीच तमिलनाडु में और 8 से 10 नवंबर के बीच केरल में कुछ जगहों पर भारी बारिश होने की संभावना है. वहीं, राजस्थान, पंजाब, जम्मू, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में रात का तापमान तेजी से गिरने की संभावना है.

विज्ञापन

Aaj ka Mausam : मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, तमिलनाडु, पुडुचेरी और केरल में तेज हवा के साथ बारिश की चेतावनी दी है. बारिश के कारण तापमान में 4 से 5 डिग्री की गिरावट हो सकती है, जिससे सुबह और शाम ठंड महसूस होगी. वहीं, अगले 48 घंटों में मध्य और पश्चिम भारत के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है. इसके बाद अगले 4 से 5 दिनों तक मौसम में कोई खास बदलाव नहीं होगा. वहीं, पूर्वी भारत में अगले 3 दिनों के दौरान तापमान में 3 से 4 डिग्री की गिरावट हो सकती है, जिसके बाद मौसम स्थिर रहने की उम्मीद है.

दिल्ली में तापमान में और गिरावट आने की संभावना

IMD के अनुसार, दिल्ली में 8 नवंबर को तापमान में और गिरावट आने की संभावना है. सुबह और शाम 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी. न्यूनतम तापमान 13 से 14 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है.

2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है यूपी में तापमान

पूर्वी उत्तर प्रदेश में अगले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है. इसके बाद 4 से 5 दिनों तक मौसम में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा. फिलहाल बारिश की संभावना व्यक्त नहीं की गई है, लेकिन तापमान गिरने से ठंड बढ़ेगी.

यह भी पढ़ें : Heavy Rain Warning: अगले 72 घंटों तक भारी बारिश, इन राज्यों में बदलेगा मौसम, 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरेगा पारा

बिहार और झारखंड का भी तापमान गिरेगा

बिहार में अगले 24 घंटों में मौसम में खास बदलाव की संभावना नहीं है, हालांकि तापमान 1 से 2 डिग्री तक गिर सकता है. वहीं, झारखंड की राजधानी रांची और उसके आसपास के जिलों में न्यूनतम तापमान में तेजी से गिरावट आने की संभावना है. इससे सुबह और रात के समय ठंड का असर और बढ़ेगा.

उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के तापमान में तेज गिरावट

उत्तराखंड में 8 नवंबर से तापमान में तेज गिरावट देखने को मिलेगी. मौसम विभाग के अनुसार, देहरादून में अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है. हिमाचल प्रदेश में तापमान तेजी से गिर रहा है. विभाग के अनुसार, 8 नवंबर को मनाली में अधिकतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान माइनस 12 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.

तापमान सामान्य से कम रहने की संभावना

विभाग के अनुसार, हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़, राजस्थान, उत्तर मध्य प्रदेश और उत्तर महाराष्ट्र में तापमान सामान्य से 2 से 5 डिग्री कम दर्ज किया गया है. अगले 6 से 7 दिनों तक उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के मैदानी इलाकों में तापमान सामान्य से कम रहने की संभावना है.

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola