Kal ka Mausam : छठ के पहले बदलेगा मौसम, 28 अक्टूबर तक इन राज्यों में बारिश का अलर्ट
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 23 Oct 2025 1:40 PM
छठ पूजा को लेकर बारिश का अलर्ट (Photo: PTI)
Kal ka Mausam : मौसम विभाग के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में दबाव वाले क्षेत्र बनने से 23 से 24 अक्टूबर के बीच दक्षिण भारत में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. कई इलाकों में तेज हवाएं भी चलेंगी. जाने अन्य राज्यों के मौसम का हाल.
Kal ka Mausam : मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, 28 अक्टूबर तक दक्षिण भारत के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहेगा. 24 अक्टूबर तक दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और केरल में, जबकि 25 अक्टूबर तक तटीय कर्नाटक और तेलंगाना में बारिश होने की संभावना है. 24 अक्टूबर को उत्तर आंतरिक कर्नाटक में भी वर्षा के आसार हैं. वहीं, 25 से 28 अक्टूबर के बीच तमिलनाडु के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं.
IMD के अनुसार, 26 अक्टूबर तक ओडिशा में, जबकि अगले 5 दिनों में मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में बिजली गिरने की संभावना है. 23 अक्टूबर को ओडिशा में घना कोहरा छा सकता है.
दिल्ली में छाएंगे हल्के बादल
दिल्ली में प्रदूषण बढ़ने से हालात खराब होने लगे हैं. वायु गुणवत्ता गुरुवार सुबह ‘बहुत खराब’ श्रेणी में बनी रही. मौसम विभाग के मुताबिक, 24 अक्टूबर तक आंशिक बादल छाए रहेंगे और सुबह हल्का से मध्यम कोहरा रहेगा. तापमान अधिकतम 31–33 डिग्री और न्यूनतम 18–22 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. मौसम विभाग ने सुबह के समय धुंध और बाद में आसमान साफ रहने का अनुमान जताया है.
हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड का कैसा रहेगा मौसम
विभाग (IMD) के अनुसार, हिमाचल प्रदेश में बिजली और आंधी की संभावना है, जबकि ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश या हिमपात हो सकता है. उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में आंशिक बादल और हल्की बारिश की संभावना है. न्यूनतम तापमान में थोड़ी गिरावट देखी जा सकती है.
यह भी पढ़ें : Jharkhand Weather : 25 से 28 अक्तूबर तक झारखंड में बारिश की संभावना, छठ में बदलेगा मौसम
झारखंड के कई जिलों पर लो प्रेशर का असर
विभाग के अनुसार, 24 अक्टूबर को बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव क्षेत्र बनने की संभावना है, जिसका असर झारखंड के कई जिलों पर पड़ेगा. 25 से 28 अक्टूबर तक आसमान में बादल छाए रहेंगे और कई जगह हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. कुछ इलाकों में मेघ गर्जन और वज्रपात की भी संभावना है.
बिहार के मौसम में होगा बदलाव
मौसम विभाग के अनुसार, छठ पर्व के दौरान बिहार के मौसम में हल्का बदलाव देखने को मिल सकता है. फिलहाल राज्य में मौसम शुष्क है, लेकिन 25 से 27 अक्टूबर के बीच कुछ जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना है. 25 अक्टूबर को मधुबनी, सुपौल और अररिया में बूंदाबांदी की आशंका है, जबकि 26 अक्टूबर को पूर्णिया और कटिहार में हल्की बारिश हो सकती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










