ePaper

Heavy Rain Warning: दुर्गा पूजा में खलल! अगले 7 दिनों तक इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, गरज चमक के साथ छींटे

Updated at : 16 Sep 2025 4:17 PM (IST)
विज्ञापन
Heavy Rain Warning

Heavy Rain Warning: इस सप्ताह कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

Heavy Rain Warning: देश में मानसून की विदाई होनी शुरू हो गई है. इस बीच कई राज्यों में भारी बारिश के आसार बन रहे हैं. आईएमडी का अनुमान है कि अगले सात दिनों के दौरान कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. देश में दुर्गा पूजा का त्योहार भी शुरू होने वाला है, ऐसे में संभावना बन रही है कि इस बार कुछ जगहों पर दुर्गा के दौरान बारिश का खलल पड़ सकता है.

विज्ञापन

Heavy Rain Warning: मानसून अपने आखिरी पड़ाव पर हैं. कई राज्यों से इसकी विदाई शुरु हो गई है. दक्षिण-पश्चिम मानसून राजस्थान के कई इलाके, गुजरात, पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों से वापसी कर चुका है. वहीं, कई राज्यों में मानसून की बारिश अभी भी जारी है. भारत मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले सात दिनों में देश के कई हिस्सों में बहुत भारी बारिश हो सकती है. बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, उत्तराखंड में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है.

इन राज्यों में भारी बारिश की संभावना (Weather Forecast)

मौसम विभाग के मुताबिक आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय, छत्तीसगढ़, तटीय कर्नाटक, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटीय क्षेत्र, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, कोंकण और गोवा, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, ओडिशा, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, तेलंगाना और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है. दुर्गा पूजा के दौरान भी कई राज्यों में बारिश की संभावना है. ऐसे में संभावना है कि कई इलाकों में दुर्गा पूजा के दौरान बारिश का खलल पड़ सकता है.

उत्तर-पश्चिम भारत में भारी बारिश (Heavy Rain Alert)

16 सितंबर को हिमाचल प्रदेश और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. इस दौरान कई जगहों पर गरज के साथ छींटे पड़ने की भी संभावना है. 16 और 17 सितंबर को उत्तराखंड, 16 से 19 सितंबर के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश, 16 को उत्तराखंड और 16 और 17 सितंबर को पूर्वी उत्तर प्रदेश में बहुत भारी बारिश होने की संभावना है.

पूर्वी और मध्य भारत में भयंकर बारिश (Rain Warning)

16 और 17 सितंबर को पश्चिमी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड में बारिश की संभावना है. 16 को विदर्भ, गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा, पूर्वी मध्य प्रदेश में बारिश हो सकती है. 17 से 20 सितंबर के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में; 16 से 18 सितंबर के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में; 16 से 19 सितंबर के दौरान बिहार में; 16 और 17 सितंबर को बिहार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में बहुत भारी बारिश होने की संभावना है.

पूर्वोत्तर भारत गरज के साथ बौछार वाली बारिश की संभावना (Heavy Rain Warning)

IMD के मुताबिक इस सप्ताह असम और मेघालय में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश जारी रह सकती है. कई जगहों पर गरज के साथ छींटे भी पड़ सकते हैं. 18 सितंबर को छोड़कर पूरे सप्ताह अरुणाचल प्रदेश में बारिश हो सकती है. 16 और 19 से 22 सितंबर के दौरान नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी बारिश की संभावना है.

दक्षिणी प्रायद्वीपीय भारत में बारिश के साथ तेज हवा

16 से 19 सितंबर के दौरान तमिलनाडु में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. इस दौरान गरज के साथ छीटे पड़ने की संभावना है. कुछ इलाकों में भारी बारिश की भी संभावना है. 16 सितंबर को तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, 16 और 17 सितंबर को रायलसीमा, तेलंगाना और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में भारी बारिश हो सकती है. 17 सितंबर को दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, 17 और 18 सितंबर को केरल और माहे में बारिश की संभावना है.

पश्चिम भारत में गरज के साथ पड़ेंगे छींटे

मौसम विभाग के मुताबिक 16 और 17 सितंबर को मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, 16 से 18 सितंबर के दौरान कोंकण और गोवा, 16 सितंबर को गुजरात क्षेत्र में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. इस दौरान गरज के साथ छीटें पड़ने की भी संभावना है. कुछ इलाकों में भारी वर्षा भी हो सकती है.

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola