मौसम की करवट, 4 दिनों तक बारिश और आंधी तूफान का तांडव, पश्चिमी विक्षोभ का जोरदार असर

Updated:
विज्ञापन
Rain Alert

Heavy Rain Warning: देश के कई हिस्सों में मौसम ने करवट लिया है. आंधी बारिश का दौर जारी है. पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक तेज बारिश के साथ 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही है. मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले 4 से पांच दिनों तक मौसम के तेवर तल्ख ही रहने वाले हैं. कई इलाकों के लिए आईएमडी ने अलर्ट जारी किया है.

विज्ञापन

Heavy Rain Warning: देश भर के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदल गया है. कई इलाकों में बारिश हो रही है. 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा भी चल रही है. पश्चिमी विक्षोभ का जोरदार असर दिख रहा है. आईएमडी का अनुमान है कि आने वाले चार दिनों में उत्तर-पूर्वी, पूर्वोत्तर भारत समेत कई और इलाकों में जोरदार बारिश हो सकती है. आईएमडी ने रेड अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम का मिजाज बदल गया है.

विज्ञापन

कई राज्यों में आंधी बारिश का दौर

मौसम विभाग का अनुमान है कि 6 से 11 मई के दौरान जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा चंडीगढ़ और दिल्ली, उत्तर प्रदेश में गरज, बिजली और तेज़ हवाओं के साथ छिटपुट से लेकर मध्यम बारिश की संभावना है. 6 मई को उत्तराखंड समेत हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा- चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश बारिश हो सकती है. कई इलाकों में ओलावृष्टि की भी संभावना है. 8 मई तक हिमाचल प्रदेश में कुछ जगहों पर 50 से 60 किमी प्रति घंटे की गति से 70 किमी प्रति घंटे की गति से आंधी चलने की संभावना है. इसके अलावा 9 मई तक पश्चिमी राजस्थान में अलग-अलग स्थानों पर धूल भरी आंधी चलने की संभावना है.

पश्चिम भारत में कैसा रहेगा मौसम

भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक 9 मई तक गुजरात, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में गरज, बिजली और तेज हवाओं के साथ छिटपुट से लेकर छिटपुट हल्की और मध्यम बारिश की संभावना है. 6 और 7 मई को मध्य महाराष्ट्र और 7 मई को मराठवाड़ा में छिटपुट ओलावृष्टि हो सकती है. 8 मई तक गुजरात राज्य में 50 से 60 किमी प्रति घंटे की गरज के साथ 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. कई इलाकों में भारी बारिश भी हो सकती है.
पूर्वी और मध्य भारत का मौसम

इन राज्यों में भी बारिश के साथ तेज हवा

मौसम विभाग के मुताबिक 7 मई तक बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 40 से 50 किमी प्रति घंटे से लेकर 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है. कई जगहों पर बारिश की भी संभावना है. 9 मई तक मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़ में तेज हवा का दौर जारी रह सकता है. 6 मई को पश्चिमी मध्य प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर 50 से 60 किमी प्रति घंटे से लेकर 70 किमी प्रति घंटे की गति तक की तेज आंधी चलने की संभावना है.

दिल्ली में बादलों का डेरा

मौसम का मिजाज राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली का भी बदला हुआ है. दिल्ली-NCR इलाके में बादलों का डेरा है. बारिश के कारण तापमान में भी गिरावट आई है. लोगों को गर्मी से राहत मिली है. बीते सोमवार को दिल्ली के आसमान पर बादलों का डेरा रहा. मौसम विभाग का अनुमान है कि इस सप्ताह दिल्ली के कई इलाकों में बारिश हो सकती है. कई जगहों पर 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल चलने की उम्मीद है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola