ePaper

Heavy Rain Warning: 10,11,12,13,14 और 15 सितंबर को बहुत भारी बारिश, आंधी-तूफान की चेतावनी

Updated at : 10 Sep 2025 12:34 AM (IST)
विज्ञापन
imd rain alert

भारी बारिश के बीच काम पर जाते लोग

Heavy Rain Warning: मौसम विभाग के अनुसार 10 तारीख को उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है. 12-15 सितंबर, 2025 के दौरान अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय तथा नागालैंड और मणिपुर में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. जबकि अगले 4-5 दिनों के दौरान पूर्वी भारत और प्रायद्वीपीय भारत में भारी वर्षा होने की संभावना है.

विज्ञापन

Heavy Rain Warning: मौसम विभाग के अनुसार 10-11 तारीख के दौरान असम और मेघालय और नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में कई/कुछ स्थानों पर हल्की/मध्यम वर्षा/गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है; 11 सितंबर को अरुणाचल प्रदेश में और 12-15 सितंबर के दौरान अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय और नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है.

10 से 12 सितंबर के दौरान बिहार में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना

आईएमडी के अनुसार 10 तारीख को पूर्व मध्य प्रदेश में कई/कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा/गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है; 10 से 13 सितंबर के दौरान छत्तीसगढ़; 10 से 11 सितंबर के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह; 10 से 14 सितंबर के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम; 10 से 12 सितंबर के दौरान बिहार; 10 से 12 सितंबर के दौरान ओडिशा; 11 से 13 सितंबर के दौरान विदर्भ और 10 सितंबर को उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में और 11 सितंबर को ओडिशा में भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना है.

11, 12 और 15 सितंबर को पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश की संभावना

11, 12 और 15 सितंबर को पूर्वी उत्तर प्रदेश में; 12 को पश्चिमी उत्तर प्रदेश; 13 को जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश; 12 से 14 सितंबर के दौरान उत्तराखंड में कुछ/छिटपुट स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा/गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है. 12-15 तारीख के दौरान जम्मू-कश्मीर में; 12 और 13 सितंबर को हिमाचल प्रदेश में बिजली कड़कने और तेज हवाओं (30-40 किमी प्रति घंटे की गति) के साथ गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है.

13-15 तारीख के दौरान मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में बारिश की संभावना

13-15 तारीख के दौरान मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में; 14 और 15 सितंबर को कोंकण और गोवा में कुछ/छिटपुट स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश/गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है.

10-11 तारीख के दौरान तमिलनाडु में बारिश की संभावना

10-11 तारीख के दौरान तमिलनाडु में कई/कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश/गरज के साथ बौछारें पड़ने और तेज हवाओं (30-40 किमी प्रति घंटे की गति) के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है; 10 तारीख को केरल और माहे, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में; 10-13 तारीख के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में; 10-14 तारीख के दौरान तेलंगाना में; उत्तरी आंतरिक कर्नाटक 10-15 सितंबर के दौरान उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में बारिश होने की संभावना है. रायलसीमा में अगले 5 दिनों के दौरान तेज सतही हवाएं (30-40 किमी प्रति घंटे की गति) चलने की संभावना है.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

मुख्यधारा की पत्रकारिता में 14 वर्षों से ज्यादा का अनुभव. खेल जगत में मेरी रुचि है. वैसे, मैं राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों पर काम करता हूं. झारखंड की संस्कृति में भी मेरी गहरी रुचि है. मैं पिछले 14 वर्षों से प्रभातखबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इस दौरान मुझे डिजिटल मीडिया में काम करने का काफी अनुभव प्राप्त हुआ है. फिलहाल मैं बतौर शिफ्ट इंचार्ज कार्यरत हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola