ePaper

2 जुलाई तक बहुत भारी बारिश की चेतावनी, 7 दिनों तक वॉर्निंग, आईएमडी का रेड अलर्ट

Updated at : 27 Jun 2025 5:22 PM (IST)
विज्ञापन
Rain Alert

Rain Alert

Heavy Rain Alert: आईएमडी ने अगले सात दिनों तक देश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. जम्मू-कश्मीर से लेकर केरल तक कई इलाकों में अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. आईएमडी ने 27 जून से लेकर 3 जुलाई तक मानसून की भारी बारिश की चेतावनी जारी की है.

विज्ञापन

Heavy Rain Alert: भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक गुजरात और ओडिशा में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. देश के अन्य हिस्सों की बात करें तो तटीय कर्नाटक, पूर्वी राजस्थान, हरियाणा, चंडीगढ़-दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, केरल और माहे, मध्य महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, पंजाब, तमिलनाडु पुडुचेरी और कराईकल, उत्तराखंड और पश्चिम उत्तर प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना है.

Heavy Rain Alert
Heavy rain alert

मौसम विभाग के मुताबिक अगले 7 दिनों के दौरान कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र के घाट क्षेत्रों, गुजरात राज्य में अलग-अलग स्थानों पर अगले 7 दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है.

Heavy rain alert

27 जून से 2 जुलाई के दौरान पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पूर्वी राजस्थान में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है.

Heavy rain alert

26 जून से लेकर 2 जुलाई तक पश्चिमी राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, उत्तर प्रदेश, जम्मू और कश्मीर में बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. 29 हिमाचल प्रदेश और हरियाणा भारी बारिश की संभावना है.

Heavy rain alert

27 से 28 जून के दौरान पूर्वी राजस्थान में भारी बारिश की संभावना है. उत्तर प्रदेश में 29 जून से 2 जुलाई तक हल्की से मध्यम बारिश हो सकता है. इसके साथ ही गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है. 27 जून से 2 जुलाई तक उत्तर-पश्चिम भारत में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने की संभावना है.

Heavy rain alert

मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले एक सप्ताह के दौरान मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकता है. 27 जून से 2 जुलाई तक पश्चिम बंगाल, गंगा के मैदानी इलाकों, विदर्भ, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, बिहार, पश्चिमी मध्य प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, ओडिशा, झारखंड समेत कई और राज्यों में भारी बारिश हो सकती है.

Heavy rain alert

अगले 7 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर भारत में गरज चमक के साथ भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. 30 जून को अरुणाचल प्रदेश में बहुत भारी बारिश की संभावना है.

Heavy Rain Alert
Heavy rain alert
विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola