Heavy Rain Alert: 8,9,10,11,12,13 और 14 सितंबर तक मानसून का कहर, गरज के साथ पड़ेंगे छींटे, इन राज्यों में अलर्ट
Published by : Pritish Sahay Updated At : 08 Sep 2025 8:11 PM
Heavy Rain Alert: 7 दिनों तक भारी बारिश दौर
Heavy Rain Alert: भारत मौसम विज्ञान विभाग का अनुमान है कि देश के कई हिस्सों में मानसून पूरी तरह एक्टिव है. अधिकांश राज्यों में भारी बारिश का दौर जारी है. पूर्वी, उत्तरी, पूर्वोत्तर, पश्चिमी, मध्य और प्रायद्वीपीय भारत के कई राज्यों में भारी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है. कई इलाकों में गरज-चमक के साथ तेज हवा चलने की संभावना है.
Heavy Rain Alert: भारत के कई राज्यों में मानसून पूरी तरह एक्टिव है. कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश का दौर जारी है. मौसम विभाग का अनुमान है कि दक्षिण-पूर्वी पाकिस्तान और उससे सटे राजस्थान और कच्छ पर बने गहरे दबाव के प्रभाव के कारण दक्षिण-पश्चिम राजस्थान और उत्तरी गुजरात क्षेत्र में भारी से बहुत भारी बारिश का दौर जारी रह सकता है. आज (8 सितंबर) को सौराष्ट्र और कच्छ में कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी का सिलसिला जारी रह सकता है. मौसम विभाग के मुताबिक 8 से 10 सितंबर के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, 12 से 14 सितंबर के दौरान अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय, 11 और 12 सितंबर को नागालैंड और मणिपुर में भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है. वहीं, 11-12 सितंबर को ओडिशा में भारी से बहुत भारी बारिश का एक नया दौर शुरू होने की संभावना है.

पश्चिम और उत्तर-पश्चिम भारत में बहुत भारी बारिश (Extreme Rain Alert)
मौसम विभाग के मुताबिक 8 सितंबर को सौराष्ट्र और कच्छ में अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा के साथ भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. 8 सितंबर को उत्तरी गुजरात में अलग-अलग स्थानों पर भी भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. 9 सितंबर को सौराष्ट्र और कच्छ में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है. 8 सितंबर को दक्षिण राजस्थान में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा का दौर जारी रहेगा. गरज के साथ छींटे पड़ने की भी संभावना है. 9 सितंबर को पश्चिमी राजस्थान में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है. 8, 12 और 13 सितंबर को उत्तराखंड में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की भी संभावना है. 12 और 13 सितंबर को पश्चिमी उत्तर प्रदेश, 11 और 12 सितंबर को पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश की संभावना है.
पूर्वी और मध्य भारत में गरज-चमक के साथ भारी बारिश
14 तारीख को पश्चिमी मध्य प्रदेश में अधिकांश/कई स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा/गरज के साथ छीटों पर भारी वर्षा की संभावना; 10, 11 और 13 तारीख को पूर्वी मध्य प्रदेश; 11-13 तारीख के दौरान विदर्भ; 8-14 तारीख के दौरान छत्तीसगढ़, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम; 10 और 11 तारीख को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह; 8-13 तारीख के दौरान बिहार; 10-13 सितंबर के दौरान ओडिशा; 8-10 तारीख के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम और 11 और 12 सितंबर को ओडिशा में भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना.
पूर्वोत्तर भारत के कई राज्यों में गरज के साथ छींटे
8, 9 सितंबर और 11 से 14 सितंबर के दौरान नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश, कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश की संभावना है. कई स्थानों पर गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है. 9 से 14 सितंबर के दौरान अरुणाचल प्रदेश, 8 से 14 सितंबर के दौरान असम और मेघालय में भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है. 12 से 14 सितंबर के दौरान अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में और 11 और 12 सितंबर को नागालैंड और मणिपुर में भारी से बहुत भारी वर्षा हो सकती है.
दक्षिणी प्रायद्वीपीय भारत बारिश के साथ तेज हवा
आईएमडी के मुताबिक 8 से 10 सितंबर के दौरान तमिलनाडु में हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है. इस दौरान गरज-चमक के साथ तेज हवा भी चलने की संभावना है. आईएमडी के मुताबिक हवा की गति 30 से 40 किमी प्रति घंटे तक जा सकती है. कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की भी संभावना है. 9 और 10 सितंबर को केरल और माहे, 8 से 12 सितंबर के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, 10 सितंबर को आंतरिक कर्नाटक, 11 और 12 सितंबर को रायलसीमा और 10 से 14 सितंबर के दौरान तेलंगाना में भारी बारिश हो सकती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










