ePaper

अगले 48 घंटों में फिर भारी बारिश का दौर, पूर्वी और पश्चिमी तटों पर झमाझम, IMD ने किया अलर्ट

Updated at : 08 Jun 2025 11:24 PM (IST)
विज्ञापन
Heavy Rain Alert

Heavy Rain Alert

Heavy Rain Alert: देश के कई इलाकों में आने वाले 48 घंटों में जोरदार बारिश की संभावना है. आईएमडी ने अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग ने कहा कि 10 जून से पूर्वोत्तर भारत, दक्षिण भारत समेत कई और इलाकों में जोरदार बारिश हो सकती है.

विज्ञापन

Heavy Rain Alert: अगले 48 घंटों में देश के कई राज्यों में एक बार फिर भारी से बहुत भारी बारिश का दौर शुरू हो सकता है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department) ने अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत, पश्चिमी तट और पूर्वोत्तर राज्यों में 10 जून से बारिश की गतिविधि में इजाफा हो सकता है. आईएमडी ने कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी है. मौसम विभाग के मुताबिक कर्नाटक और केरल में 13 जून से अत्यधिक भारी बारिश की संभावना है.

कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

  • भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक हरियाणा और उसके आसपास के इलाकों में एक ऊपरी हवा का साइक्लोनिक सर्कुलेशन और निचले क्षोभमंडलीय स्तरों में दक्षिण पूर्व हिमाचल प्रदेश और उससे सटे उत्तराखंड के ऊपर एक और चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है. इसके अलावा मध्य क्षोभमंडलीय स्तरों में लद्दाख और उससे सटे कश्मीर के ऊपर एक पश्चिमी विक्षोभ चक्रवाती परिसंचरण के रूप में बना
  • हुआ है. एक और पश्चिमी विक्षोभ मध्य क्षोभमंडलीय पश्चिमी हवाओं में एक टर्फ के रूप में बना हुआ है. इन मौसमी गतिविधियों के कारण कई इलाकों में मौसम का तेवर आने वाले समय में तल्ख होने की उम्मीद है.

पूर्वोत्तर भारत का मौसम

  • अगले 7 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर भारत में कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश जारी रहने की संभावना है.
  • 11 से 14 जून के दौरान अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में और 10 से 13 जून के दौरान नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी बारिश हो सकती है.
  • 8 से 12 जून के दौरान त्रिपुरा में गरज, बिजली और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने के साथ कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.

पूर्व और मध्य भारत में कैसा रहेगा मौसम (Weather Forecast)

  • IMD के मुताबिक अगले 7 दिनों के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश जारी रहने की संभावना है.
  • 8 से 12 जून के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, ओडिशा, 8 और 9 जून को मध्य प्रदेश, 11 और 12 जून को छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी इलाकों, 11 से 14 जून के दौरान बिहार, झारखंड में अलग-अलग स्थानों पर वज्रपात 50 से 60 किमी प्रति घंटे से 70 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवा चल सकती है.
  • 11 और 12 जून को बिहार, विदर्भ में अलग-अलग स्थानों पर वज्रपात 50 से 60 किमी प्रति घंटे से लेकर 70 किमी प्रति घंटे तक रफ्तार से हवा चलने की संभावना है.
  • 8 जून को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है.

उत्तर-पश्चिम भारत में बारिश के साथ तेज हवा

  • 11 से 14 जून के दौरान उत्तराखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश में गरज, बिजली और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने की संभावना है. 13 और 14 जून को हरियाणा चंडीगढ़ और दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और 14 जून को पंजाब में बारिश हो सकती है.
  • 12 से 14 जून के दौरान उत्तराखंड में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है.
  • 8 से 11 जून के दौरान पश्चिमी राजस्थान में धूल भरी हवाएं चलने की संभावना है, 8 से 10 जून के दौरान पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में ऐसा ही मौसम रह सकता है.

पश्चिम भारत में कैसा रहेगा मौसम

  • मौसम विभाग के मुताबिक 8, 9, 13 और 14 जून को कोंकण और गोवा में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. साथ ही गरज के साथ बारिश और बिजली गिरने की संभावना है. 8 से 14 जून के दौरान मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में बारिश हो सकती है.
  • 12 से 14 जून के दौरान कोंकण और गोवा में, 13 और 14 जून को मध्य महाराष्ट्र में, 14 जून को मराठवाड़ा में छिटपुट भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है.

दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में मौसम का मिजाज

  • IMD के मुताबिक अगले 7 दिनों के दौरान केरल और माहे, तटीय कर्नाटक, लक्षद्वीप में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.
  • 8 से 12 जून के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, रायलसीमा, तमिलनाडु पुडुचेरी और कराईकल में गरज-चमक और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की गति से हवा चल सकती है.
  • 10 से 14 जून के दौरान तमिलनाडु पुडुचेरी और कराईकल, केरल और माहे में, 11 से 14 जून के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, रायलसीमा में, 12 से 14 जून के दौरान कर्नाटक में, 13 और 14 जून को लक्षद्वीप में, केरल और माहे, कर्नाटक में 13 और 14 जून को बहुत भारी बारिश हो सकती है.
विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola