ePaper

10 जून से फिर रफ्तार पकड़ेगी बारिश, इन राज्यों में तेज बरसात, जानिए अगले 7 दिनों का मौसम

Updated at : 07 Jun 2025 5:40 PM (IST)
विज्ञापन
Heavy Rain Alert

Heavy Rain Alert

Heavy Rain Alert: देश में आगामी दिनों में एक बार फिर मौसम करवट ले सकता है. पूर्वोत्तर भारत और दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है. मौसम विभाग ने भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है. इस दौरान तेज हवा भी चल सकती है. आईएमडी ने 60 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का अनुमान जाहिर किया है.

विज्ञापन

Heavy Rain Alert: 10 जून से एक बार फिर बारिश रफ्तार पकड़ सकती है. मौसम विभाग का अनुमान है कि देश के कई हिस्सों में 10 जून से झमाझम बारिश हो सकती है. आईएमडी के मुताबिक पूर्वोत्तर भारत और दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है. पूर्वोत्तर भारत समेत कई और इलाकों में बीते कुछ दिनों से भारी बारिश का दौर जारी है. बीते 24 घंटों में असम, मेघालय और ओडिशा में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश दर्ज की गई है. इसके अलावा गुजरात. मध्य प्रदेश समेत कई और इलाकों में 60 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा भी चली. मौसम विभाग का अनुमान है कि आगामी तीन चार दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश जारी रह सकती है. 10 जून के बाद से एक बार फिर जोरदार बारिश का दौर शुरू हो सकता है.

देश भर में मौसमी सिस्टम

देश में एक बार फिर मौसम ने करवट लिया है, जिसके कारण कई इलाकों में बारिश की तीव्रता में कमी आई है. स्काईमेट वेदर की एक रिपोर्ट के मुताबिक एक चक्रवाती परिसंचरण (Cyclonic Circulation) मध्य पाकिस्तान और उससे सटे उत्तर-पश्चिम राजस्थान पर बना हुआ है. एक और साइक्लोनिक सर्कुलेशन हरियाणा के ऊपर बना हुआ है. जबकि एक चक्रवाती परिसंचरण उत्तर बांग्लादेश पर भी बना हुआ है. वहीं, दक्षिण छत्तीसगढ़ से लेकर उत्तर-पूर्व बांग्लादेश तक एक ट्रफ रेखा बनी हुई है. इन मौसमी गतिविधियों के कारण कई इलाकों में मौसम में बदलाव आ सकता है.

उत्तर-पूर्व भारत का मौसम

  • मौसम विभाग के मुताबिक अगले 7 दिनों तक उत्तर-पूर्व भारत के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है.
  • अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में 10 से 13 जून, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 7 और 11 व 13 जून को अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है.

दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत का मौसम

  • अगले 7 दिनों तक केरल, माहे और तटीय कर्नाटक में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है.
  • तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, रायलसीमा और कर्नाटक में 7 से 10 जून के दौरान 30 से 40 किमी प्रति घंटा की गति के साथ गरज-चमक और झोंकेदार हवाओं के साथ अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है.
  • तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल और माहे में 10-13 जून, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, रायलसीमा और आंतरिक कर्नाटक में 11 से 13 जून को अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है.
  • केरल और माहे में 13 जून को बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. इसके अलावा कर्नाटक में 12 और 13 जून को बहुत भारी बारिश की संभावना है.

पूर्व और मध्य भारत का मौसम

  • अगले 7 दिनों तक उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है.
  • मध्य प्रदेश में 7 और 8 जून, बिहार में 7 से 9 जून, छत्तीसगढ़, ओडिशा, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 7-11 जून, गांगेय पश्चिम बंगाल में 11 जून, गरज चमक के साथ बारिश और तेज हवा चल सकती है.
  • अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 7 और 8 जून को अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना है.

उत्तर-पश्चिम भारत का मौसम

  • उत्तराखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 11 से 13 जून के दौरान 40 से 50 किमी प्रति घंटा की गति के साथ गरज-चमक और झोंकेदार हवाओं के साथ छिटपुट हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है.
  • पूर्वी राजस्थान में 7 और 8 जून, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद में 11-13 जून, हिमाचल प्रदेश और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 12 और 13 जून, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में 13 जून को अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है.

पश्चिम भारत का वेदर अपडेट

  • कोंकण और गोवा में 7 और 8 जून, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाडा में 7 से 11 जून को गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है.
  • मध्य महाराष्ट्र में 7, 12 और 13 जून, कोंकण और गोवा में 12 और 13 जून को अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है.
विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola