Heavy Rain Cold Wave Alert: 18,19,20,21,22,23 और 24 नवंबर तक भयंकर बारिश, 72 घंटे तक शीतलहर का प्रकोप, मौसम लेगा करवट
Heavy Rain Cold Wave Alert
Heavy Rain Cold Wave Alert: देश के कई राज्यों में मौसम करवट ले रहा है. उत्तर, मध्य, पूर्वोत्तर भारत समेत कई और हिस्सों में न्यूनतम तापमान में गिरावट आ रही है. शीतलहर ने ठंड और बढ़ा दी है. वहीं दक्षिण भारत के कई राज्यों बारिश से भीग रहे हैं. मौसम विभाग ने इस पूरे सप्ताह भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. 18,19,20,21,22,23 और 24 नवंबर तक कई इलाकों में मूसलाधार बारिश की संभावना है.
Heavy Rain Cold Wave Alert: आधा नवंबर पार चुका है. कई राज्यों में कड़ाके की सर्दी पड़ने लगी है. शीतलहर से भी लोगों का बुरा हाल है. इस बीच कई राज्यों में झमाझम बारिश हो रही है. भारत मौसम विज्ञान विभाग का अनुमान है कि अगले एक सप्ताह तक दक्षिण भारत में कई जगहों पर भारी बारिश का दौर जारी रह सकता है. आईएमडी के मुताबिक 18 से 24 नवंबर के दौरान तमिलनाडु में बहुत ज्यादा बारिश होने की संभावना है. वहीं 19 से 22 नवंबर के दौरान अंडमान और निकोबार आइलैंड्स में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है. 18 नवंबर को तमिलनाडु और 21 नवंबर को अंडमान और निकोबार आइलैंड्स में कुछ जगहों पर बहुत भारी बारिश होने की संभावना है.
इन इलाकों में अत्यधिक बारिश की संभावना
- 18 से 24 नवंबर के दौरान तमिलनाडु में बहुत ज्यादा बारिश की संभावना
- 19 से 22 नवंबर के दौरान अंडमान और निकोबार आइलैंड्स भारी बारिश के आसार हैं.
- 21 नवंबर को अंडमान और निकोबार आइलैंड्स में कुछ जगहों पर बहुत भारी बारिश की संभावना.
बंगाल की खाड़ी में बन सकता है लो-प्रेशर एरिया
मौसम विभाग का अनुमान है कि 22 नवंबर के आसपास बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्व में एक लो-प्रेशर एरिया बनने की संभावना है. उसके बाद यह पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ सकता है, साथ ही अगले 48 घंटों में और ज्यादा साफ होने की बहुत संभावना है. इन सिस्टम के असर से संभावना है कि दक्षिण भारत के अधिकांश इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है. 18-24 नवंबर के दौरान तमिलनाडु, 18 और 22 से 24 नवंबर के दौरान केरल और माहे, 18 और 19 नवंबर को लक्षद्वीप, 19, 20 और 22 नवंबर को अंडमान और निकोबार आइलैंड्स में भारी बारिश की संभावना है.इस दौरान तमिलनाडु में गरज के साथ बारिश और बिजली गिरने की संभावना है.
शीतलहर से बढ़ेगी परेशानी
मौसम विभाग का अनुमान है कि 18 नवंबर को मध्य महाराष्ट्र और पश्चिमी मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में कोल्ड वेव से लेकर बहुत ज्यादा कोल्ड वेव की स्थिति बनी रहने की संभावना है, 19 और 20 नवंबर को कुछ जगहों पर कोल्ड वेव की स्थिति जारी रह सकती है. 18 से 20 नवंबर के दौरान पूर्वी मध्य प्रदेश में भी कुछ जगहों पर कोल्ड वेव की स्थिति रहने की संभावना है. 18 नवंबर को विदर्भ, मराठवाड़ा, तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में और 19 नवंबर को मध्य महाराष्ट्र में कोल्ड वेब चल सकता है. मौसम विभाग के मुताबिक कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, पश्चिम मध्य प्रदेश में कई जगह, सौराष्ट्र और कच्छ, विदर्भ, तेलंगाना, झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में कुछ जगहों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से काफी नीचे दर्ज किया
अगले 24 घंटे में कैसा रहेगा मौसम?
IMD के मुताबिक सोमवार को दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे सटे श्रीलंका के ऊपर बना लो-प्रेशर एरिया पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ गया. फिलहाल यह कोमोरिन एरिया और आस-पास के इलाकों में था. इससे जुड़ा एक अपर एयर साइक्लोनिक सर्कुलेशन मिडिल ट्रोपोस्फेरिक लेवल तक फैला हुआ है. अगले 24 घंटों में इसके धीरे-धीरे पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है.
न्यूनतम तापमान में गिरावट
इसके असर से जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद में कुछ जगहों पर न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस से कम रहेगा. हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में कुछ जगहों पर, पंजाब, हरियाणा चंडीगढ़ और दिल्ली, पूर्वी मध्य प्रदेश में कुछ जगहों पर, उत्तरी उत्तर प्रदेश, राजस्थान, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, गंगीय पश्चिम बंगाल, उत्तराखंड, तेलंगाना, नागालैंड, मणिपुर, मेघालय में कुछ जगहों पर 7 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा. मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान पश्चिम और मध्य भारत में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव की संभावना नहीं है और उसके बाद के 4 दिनों के दौरान 2 से 4 डिग्री सेल्सियस का इजाफा हो सकता है.
इसे भी पढ़ेंः Kal ka Mausam : इन राज्यों में होगी भारी बारिश, आया मौसम विभाग का अलर्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










