Heavy Rain Alert : दिल्ली में होगी भारी बारिश, अगले 7 दिन के लिए IMD ने जारी किया अलर्ट

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 31 Jul 2025 6:29 AM

विज्ञापन

Heavy Rain Alert News

Heavy Rain Alert : बुधवार रात 10 बजे से दिल्ली और एनसीआर में तेज बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों में और भारी बारिश की चेतावनी दी है. साथ ही अगले 7 दिनों तक भी बारिश जारी रहने के आसार हैं. लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

विज्ञापन

Heavy Rain Alert : दिल्ली-NCR में बुधवार रात से लगातार मूसलधार बारिश का दौर जारी है. इससे कई इलाकों में पानी भर गया है. मयूर विहार, आईटीओ, मंडी हाउस, लक्ष्मी नगर, पटेल नगर, मथुरा रोड, बदरपुर और दक्षिणी दिल्ली में जलजमाव से लोगों को काफी परेशानी हो रही है. सड़कों पर पानी भरने से वाहन चालकों और पैदल यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा. नोएडा के सेक्टर-12, 16, 18 और 62 में भी भारी जलजमाव देखा गया, जिससे ट्रैफिक बुरी तरह प्रभावित हुआ. भारत मौसम विभाग (IMD) ने आने वाले घंटों में और भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. साथ ही दिल्ली में अगले 7 दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश की संभावना व्यक्त की है. इसके अलावा गरज और बिजली चमकने का अलर्ट जारी किया गया है.

दिल्ली में कहां कितनी बारिश की गई रिकॉर्ड

दिल्ली के कई इलाकों में बुधवार को भारी बारिश हुई. इसके बाद देर रात शहर में और अधिक वर्षा होने का अनुमान व्यक्त किया गया था. दक्षिण दिल्ली, दक्षिण-पूर्व दिल्ली, मध्य दिल्ली और अन्य क्षेत्रों सहित राष्ट्रीय राजधानी के विभिन्न हिस्सों में बुधवार को बारिश हुई. क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के आंकड़ों के मुताबिक, सुबह 8.30 बजे से शाम 5.30 बजे के बीच शहर के सफदरजंग स्थित प्राथमिक मौसम केंद्र पर 15 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई. वहीं, पालम में 28.3 मिलीमीटर, लोधी रोड में 7.7 मिलीमीटर और आया नगर में 1.6 मिलीमीटर पानी बरसा.

यह भी पढ़ें : Heavy Rain Alert: अगले 48 घंटे इन राज्यों में भयंकर बारिश, गरज-चमक के साथ होगी बरसात, IMD का अलर्ट

आगे 7 दिनों तक बारिश होगी दिल्ली में

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, गुरुवार को दिल्ली में हल्की से मध्यम बारिश होने और गरज के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान है. आईएमडी ने कहा कि दिल्ली में बुधवार को बादल छाए रहने के कारण अधिकतम तापमान 32.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो औसत से 1.7 डिग्री कम है, जबकि न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली में अगले सात दिनों तक या कम से कम तीन अगस्त तक बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola