ePaper

16,17,18,19,20 और 21 जून को अत्यधिक भारी बारिश, आंधी-तूफान और बिजली की वॉर्निंग, IMD ने जारी किया अलर्ट

Updated at : 16 Jun 2025 3:20 PM (IST)
विज्ञापन
Heavy Rain Alert

Heavy Rain Alert

Heavy Rain Alert: देश के कई हिस्सों में इस सप्ताह झमाझम बारिश का पूर्वानुमान है. भारत मौसम विज्ञान विभाग का अनुमान है कि 16 से लेकर 21 जून के दौरान देश के अलग-अलग हिस्सों में मानसून की जोरदार बारिश होने की उम्मीद है. आईएमडी ने कई इलाकों के लिए अलर्ट जारी किया है.

विज्ञापन

Heavy Rain Alert: मानसून अपनी रफ्तार में है. देश के कई हिस्सों में झमाझम बारिश हो रही है. मौसम विज्ञान विभाग का अनुमान है कि आगामी दिनों में और बारिश होगी. आईएमडी का अनुमान है कि अगले 72 घंटों तक कई इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. मौसम विभाग के मुताबिक आज (16 June Heavy Rain) गुजरात के कुछ हिस्से, विदर्भ, छत्तीसगढ़ और ओडिशा के कुछ और हिस्सों में मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल है. मौसम विभाग का यह भी पूर्वानुमान है कि अगले 3 दिनों के दौरान पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल है. 16 जून तक दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत और कोंकण और गोवा में कई जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश के साथ अत्यधिक भारी बारिश हो सकती है.

पूर्वोत्तर भारत में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं और बारिश

मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 7 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर भारत में कई जगहों पर बारिश के साथ गरज-चमक और तेज हवाएं चल सकती है. मौसम विभाग के मुताबिक 30 से 50 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने की संभावना है. आज यानी (16 जून) को अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश हो सकती है. इसके अलावा 16 से 21 जून के दौरान असम और मेघालय में बहुत भारी बारिश हो सकती है. वहीं 17 से 21 जून के दौरान अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अगले बहुत भारी बारिश की संभावना है.

उत्तर-पश्चिम भारत में आंधी की संभावना

आईएमडी के मुताबिक 16 से 21 जून के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. इसके साथ आंधी, बिजली और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने की संभावना है. 16 से 17 जून के दौरान राजस्थान में वज्रपात और 50 से 60 किमी प्रति घंटे से लेकर 70 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवा चल सकती है. 16 और 21 जून को हरियाणा, 18 से 21 जून के दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश, 16, 20 और 21 जून को पूर्वी राजस्थान, 18 से 21 जून के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश, 16 को पश्चिमी राजस्थान, 20 और 21 जून को हिमाचल प्रदेश और 16 से 21 जून के दौरान उत्तराखंड में बहुत भारी बारिश की संभावना है.

दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में भारी बारिश

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक 16 जून को तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में बारिश की संभावना है. इसके अलावा 15 से 19 जून के दौरान तेलंगाना में कई स्थानों पर बारिश हो सकती है. इस दौरान गरज चमक के साथ 40 से 50 किमी प्रति घंटे की गति से तेज गति से हवाएं भी चल सकती है. 17 जून को तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में, 18 और 19 को केरल और माहे में, 15 को लक्षद्वीप, तेलंगाना में बारिश की संभावना है. 16 और 18 को कर्नाटक में अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश की संभावना है. 16 जून को तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में अलग-अलग जगहों पर बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. 16 से 17 जून के दौरान केरल और माहे, कर्नाटक में अलग-अलग जगहों पर अत्यधिक भारी बारिश की संभावना है.

पूर्वी और मध्य भारत गरज चमक के साथ तेज हवा

16 से 19 जून के दौरान मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़ में बारिश की संभावना है. 16 से 20 जून के दौरान पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी इलाकों, बिहार, झारखंड, ओडिशा में गरज के साथ कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. इस दौरान बिजली चमकने और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने की संभावना है. 16 जून को पश्चिमी मध्य प्रदेश, 16 से 19 जून के दौरान पूर्वी मध्य प्रदेश, 16 जून को छत्तीसगढ़, बिहार में अलग-अलग स्थानों पर आंधी की संभावना है. 20 और 21 जून को पश्चिमी मध्य प्रदेश में, 16 से 20 जून के दौरान पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, विदर्भ, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में, 16-21 जून के दौरान गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल, बिहार में और 16 से 20 जून के दौरान झारखंड, ओडिशा में भारी बारिश की संभावना है.

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola