Heavy Rain Alert: 12,13,14,15,16,17,18 अगस्त भारी से बहुत भारी बारिश, 7 दिनों तक रफ्तार में मानसून, IMD का अलर्ट
Published by : Pritish Sahay Updated At : 12 Aug 2025 5:14 PM
Heavy Rain Warning
Heavy Rain Alert: आईएमडी का अनुमान है कि आने वाले 7 दिनों के दौरान देश के कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, केरल और माहे, कोंकण और गोवा, मध्य प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, ओडिशा, पंजाब, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश और विदर्भ में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है.
Heavy Rain Alert: उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के कुछ जगहों पर अगले 7 दिनों के दौरान भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है. उत्तराखंड के कुछ स्थानों पर 13 अगस्त को अत्यंत भारी बारिश हो सकता है. आईएमडी का अनुमान है कि यहां 21 सेमी से अधिक वर्षा हो सकती है. इसके अलावा जम्मू में कुछ स्थानों पर 12 से 15 अगस्त के दौरान भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है. पूर्व मध्य भारत और उससे सटे उत्तरी प्रायद्वीपीय भारत में आगामी दिनों में मानसून का रौद्र रूप दिख सकता है. यहां बारिश की गतिविधियों में वृद्धि की संभावना है. मध्य प्रदेश, विदर्भ, ओडिशा, छत्तीसगढ़, तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा और तेलंगाना में 13 से 17 अगस्त के दौरान भारी से बहुत भारी बारिश का एक नया दौर शुरू हो सकता है.
12 से 14 अगस्त तक इन राज्यों में भारी बारिश की संभावना
उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में कुछ स्थानों पर 12 से 14 अगस्त के दौरान भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है, जबकि उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और असम में कुछ स्थानों पर 12 अगस्त को अत्यंत भारी बारिश की संभावना है. असम और मेघालय तथा उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा के साथ-साथ कुछ स्थानों पर अत्यंत भारी बारिश होने की संभावना है. इसे अलावा अरुणाचल प्रदेश, बिहार, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, मुजफ्फराबाद और उत्तराखंड में कुछ स्थानों पर अति भारी बारिश हो सकती है.
उत्तराखंड समेत उत्तर-पश्चिम भारत में भारी बारिश
भारत मौसम विभाग के मुताबिक 13 अगस्त को उत्तराखंड में कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना है. 12 से 15 अगस्त के दौरान जम्मू-कश्मीर में कुछ स्थानों पर भारी बरसात हो सकती है. इसके अलावा, 12 से 18 अगस्त के दौरान हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में मानसून की भारी बारिश हो सकती है. 12 से 15 अगस्त के दौरान हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, 12 से 14 अगस्त के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश, 15 से 18 अगस्त के दौरान पूर्वी राजस्थान, 12-14 अगस्त के दौरान जम्मू, हिमाचल प्रदेश; 12, 14 और 18 अगस्त के दौरान उत्तराखंड, 13 और 14 अगस्त को उत्तर प्रदेश में अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना है.
असम-मेघालय समेत पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश का संभावना
मौसम विभाग के अनुसार 12 अगस्त को असम में अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना है. 12 और 13 अगस्त को अरुणाचल प्रदेश में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. इस दौरान गरज के साथ बिजली गिरने और कहीं-कहीं भारी बारिश की भी संभावना है. 12 से 17 अगस्त के दौरान असम और मेघालय, 12 से 15 अगस्त के दौरान नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी बारिश हो सकती है. आईएमडी के मुताबिक अगले 2 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर भारत के कई राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली गिरने की संभावना है.
बिहार-ओडिशा-छत्तीसगढ़ समेत पूर्व और मध्य भारत में भारी बारिश
आईएमडी का अनुमान है कि 12 अगस्त को उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना है. 12 से 18 अगस्त के दौरान पश्चिम मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़ में अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी बरसात हो सकती है. 12 अगस्त को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, 14, 17 और 18 अगस्त को उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, 4 अगस्त को बिहार, 12 और 16 अगस्त को ओडिशा, 18 अगस्त को पश्चिमी मध्य प्रदेश में कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. 13, 14, 17 और 18 अगस्त को विदर्भ, 12 और 13 अगस्त को बिहार और 13 से 15 अगस्त के दौरान ओडिशा में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है.
महाराष्ट्र समेत पश्चिम भारत के इलाकों में भारी बारिश
13 से 18 अगस्त के दौरान मध्य महाराष्ट्र में कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है. 12 से 18 अगस्त के दौरान कोंकण और गोवा, 13 से 16 अगस्त के दौरान मराठवाड़ा, 16 से 18 अगस्त के दौरान गुजरात क्षेत्र, 18 अगस्त को सौराष्ट्र और कच्छ में भारी बारिश की संभावना है. वहीं 15 से 18 अगस्त के दौरान कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र के घाट क्षेत्रों में भारी बारिश हो सकती है.
Also Read: Weather Forecast: अगले 48 घंटे में आफत की बरसात, रफ्तार में मानसून, इन राज्यों में गरज के साथ बौछार
Viral Video: मगरमच्छ है या तकिया! वीडियो देखकर नहीं रुकेगी हंसी, सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










