Viral Video: मगरमच्छ है या तकिया! वीडियो देखकर नहीं रुकेगी हंसी, सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल
Published by : Pritish Sahay Updated At : 12 Aug 2025 4:52 PM
Viral Video
Viral Video: वीडियो में दिख रहा है कि मगरमच्छ धीरे-धीरे अपना पूंछ निकालकर वहां से वापस जाने की कोशिश कर रहा है. इस बीच दरियाई घोड़े फिर से उसे तकिया बनाकर सोने के लिए उसकी ओर बढ़ रहे हैं. मगर अपने बड़ा सा मुंह खोलकर उन्हें डराने की कोशिश करता है, इसी समय वीडियो खत्म हो जाता है.
Viral Video: सोशल मीडिया पर जानवरों के कभी-कभी ऐसे वीडियो वायरल होने लगते है जिसे देखकर हंसी रुकती नहीं. उनके कारनामे खूब हंसा देते हैं. ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में दिख रहा है कि दो दरियाई घोड़े एक मगरमच्छ को तकिया बनाकर सो गए हैं. मगरमच्छ भी यह देखकर हैरान है कि वो पानी का बादशाह है और उसे इन दोनों हिप्पो ने तकिया बना दिया है. हिप्पो और मगर दोनों जीव पानी और जमीन पर बड़े आराम से रह लेते हैं. इनका आवासीय परिवेश भी आमतौर पर साथ ही होता है. लेकिन, दोनों एक दूसरे से मित्र नहीं दुश्मन ही होते हैं. हिप्पो अक्सर मगर पर भारी पड़ता है और उसे खदेड़ता रहता है, लेकिन यहां तो नजारा पूरी तरह अलग है. हिप्पो ने मगर को तकिया बनाकर उसपर आराम फरमा रहा है.
हिप्पो ने बनाया मगरमच्छ को तकिया
सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो को @AMAZlNGNATURE के आईडी से शेयर किया गया है. वीडियो को काफी लोगों ने पसंद किया है. इसे अब तक 4 लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया है. 5 हजार से ज्यादा लोगों ने इसे लाइक किया है. जमीन और पानी के दो बड़े शिकारी का ऐसा वीडियो कभी-कभी ही दिखाई पड़ता है. यूजर्स इस वीडियो को देखकर हंसी रोक नहीं पा रहे हैं. वीडियो में दिख रहा है कि मगरमच्छ धीरे-धीरे अपना पूंछ निकालकर वहां से वापस जाने की कोशिश कर रहा है. इस बीच दरियाई घोड़े फिर से उसे तकिया बनाकर सोने के लिए उसकी ओर बढ़ रहे हैं. मगर अपने बड़ा सा मुंह खोलकर उन्हें डराने की कोशिश करता है, इसी समय वीडियो खत्म हो जाता है.
काफी खतरनाक होते हैं मगर और हिप्पो
मगरमच्छ काफी खतरनाक शिकारी होते हैं. प्रचंड मांसाहारी के साथ-साथ जमीन और पानी दोनों जगहों पर समान रूप से रहने वाले शिकारी है. हिप्पो हालांकि शांत स्वभाव के शाकाहारी जानवर होते हैं, लेकिन अपने इलाके में घुसपैठियों को ये बिल्कुल पसंद नहीं करते. फिर इनके सामने कोई भी जानवर आ जाए ये हिंसक हो जाते हैं. मगरमच्छ के साथ हिप्पो की परंपरागत दुश्मनी रहती है. हिप्पो इतने ताकतवर और खतरनाक होते हैं कि मगर जैसा जीव भी इनसे बचता है और अपना इलाका इनके साथ शेयर करता है. मगरमच्छ को तकिया बनाना जंगल में हिप्पो जैसे जानवर के ही वश की बात है.
वीडियो हंसा कर लोटपोट कर देगी
सोशल मीडिया पर यह वायरल वीडियो आपको हंसा कर रख देता. वीडियो पर कई लोगों ने कमेंट भी किया है. एक यूजर ने लिखा ‘प्रकृति का सबसे खतरनाक झपकी लेने का स्थान.’ वहीं एक और यूजर ने लिखा ‘क्योंकि मगर से हिप्पो बिल्कुल नहीं डरता.’ कुछ यूजर्स ने वीडियो देखकर सवाल किया है कि मगर और हिप्पो की जंग में कौन जीतेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










