हीटवेव से यूपी, बिहार और ओडिशा में कई लोगों की मौत, स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने की हाई लेवल बैठक
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ मनसुख मंडाविया ने हाई लेवल बैठक के दौरान लू से बचाव के उपायों के बारे में जागरूक करने के लिए मजबूत जागरूकता अभियान पर जोर दिया. गर्मी से संबंधित बीमारियों को दूर करने के लिए उत्तर प्रदेश और बिहार में विशेषज्ञों की एक टीम की तैनाती का निर्देश दिया.
बिहार, उत्तर प्रदेश और ओडिशा में हीटवेव से कई लोगों की मौत के बाद केंद्र सरकार एक्शन में आयी है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ मनसुख मंडाविया ने देशभर में हीटवेव के संबंध में सार्वजनिक स्वास्थ्य तैयारियों की समीक्षा के लिए मंगलवार को एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की.
बिहार और यूपी में तैनात होंगे विशेषज्ञ
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ मनसुख मंडाविया ने हाई लेवल बैठक के दौरान लू से बचाव के उपायों के बारे में जागरूक करने के लिए मजबूत जागरूकता अभियान पर जोर दिया. गर्मी से संबंधित बीमारियों को दूर करने के लिए उत्तर प्रदेश और बिहार में विशेषज्ञों की एक टीम की तैनाती का निर्देश दिया.
स्वास्थ्य पर हीटवेव के प्रभाव को कम करने के लिए अनुसंधान करेगा ICMR
ICMR (इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च) विशिष्ट कार्य योजना के साथ स्वास्थ्य पर हीट वेव के प्रभाव को कम करने के लिए अनुसंधान करेगा.
"Health experts to be deployed in UP, Bihar to assist state govts": Health Minister at key meet on heatwave situation
Read @ANI Story | https://t.co/SjePcGoQSs#UP #Bihar #MansukhMandaviya #heatwave #Healthminister pic.twitter.com/XG1ndkRkYx
— ANI Digital (@ani_digital) June 20, 2023
उत्तर प्रदेश, बिहार और ओडिशा सहित देश के कई हिस्सों में लू के कारण कई लोगों की मौत
गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों में उत्तर प्रदेश, बिहार और ओडिशा सहित देश के विभिन्न हिस्सों से ‘लू’ के कारण कुछ लोगों की जान जाने की खबरें हैं.
कोरोना स्थानिक बीमारी बनने के कगार पर
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा है कि कोविड-19 स्थानिक बीमारी बनने के कगार पर है, लेकिन भारतीय वैज्ञानिक प्रत्येक नए स्वरूप को लेकर कड़ी नजर रख रहे हैं तथा सरकार हाई अलर्ट जारी रखेगी. उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस जीवित रहने में कामयाब रहा है और यह बरकरार रहने जा रहा है. मंत्री ने कहा कि दुनिया में महामारी के तीन साल से अधिक समय के बाद अब स्थिति स्थिर है, लेकिन घातक साबित हो सकने वाले किसी भी स्वरूप से बचाव के लिए सभी आवश्यक उपाय बरकरार रखे जाएंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










