आपके घर में किसी ने देश के लिए जान दी है क्या ? मल्लिकार्जुन खरगे ने दिया विवादित बयान, देखें VIDEO

हम चीन के आक्रमण पर चर्चा चाहते हैं लेकिन वह (सरकार) चर्चा के लिए तैयार नहीं है. वह बाहर शेर जैसे बात करते हैं लेकिन असल में वह चूहे की चाल चलते हैं. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मोदी सरकार पर किया करारा हमला
राजस्थान के अलवर में कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने एक ऐसा विवादित बयान दिया जिसका लेकर बवाल मच सकता है. उन्होंने कहा है कि हमने देश को आज़ादी दिलायी और देश की एकता के लिए इंदिरा और राजीव गांधी ने अपनी जान की क़ुर्बानी तक दी हमारे पार्टी के नेताओं ने अपनी जान दी, आपने क्या किया ? आपके घर में किसी ने देश के लिए जान दी है क्या? क्या(किसी ने) कोई क़ुर्बानी दी है? नहीं….
कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि हम चीन के आक्रमण पर चर्चा चाहते हैं लेकिन वह (सरकार) चर्चा के लिए तैयार नहीं है. वह बाहर शेर जैसे बात करते हैं लेकिन असल में वह चूहे की चाल चलते हैं. हम देश के साथ हैं लेकिन सरकार जानकारी छुपा रही है.
#WATCH हमने देश को आज़ादी दिलाई और देश की एकता के लिए इंदिरा और राजीव गांधी ने अपनी जान की क़ुर्बानी दी। हमारे पार्टी के नेताओं ने अपनी जान दी, आपने क्या किया? आपके घर में कोई देश के लिए कुत्ता तक मरा है? क्या(किसी ने) कोई क़ुर्बानी दी है? नहीं:कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे pic.twitter.com/faoHQMGZM0
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 19, 2022
जनता को संबोधित करते हुए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि ये नहीं चाहते हैं कि देश के गरीब का बच्चा अंग्रेजी सीखे. मैं ये नहीं कहता कि हिंदी या अन्य भाषाएं नहीं सीखनी चाहिए मगर आपको दुनिया के दूसरे देशों से बात करनी है तो वहां हिंदी काम नहीं आएगी, वहां अंग्रेजी ही काम आएगी.
Also Read: India China Tension : चीन से डरती है मोदी सरकार ? AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कह दी ये बात
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा के नेता जहां भी जाते हैं, अंग्रेजी के खिलाफ बात करते हैं। स्कूलों में अंग्रेजी नहीं होनी चाहिए. कभी आप उनसे पूछिए की उनका बेटा किस स्कूल में पढ़ता है? इनके सभी CM, सांसदों, विधायकों के बच्चें अंग्रेजी माध्यम स्कूल में जाते हैं.
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि मैं अगले महीने बजट प्रस्तुत करूंगा और उसमें घोषणा करूंगा जो लोग BPL से जुड़े हैं, उन्हें एक अप्रैल के बाद से साल में 12 घरेलू सिलेंडर जिसकी कीमत 1,040 है वह हम 500 रुपये में देंगे. महंगाई में जो कुछ हम कर सकते हैं वह करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










