Haryana Election: पीएम मोदी ने कांग्रेस को देश की सबसे धोखेबाज और बेईमान पार्टी बताया, कसा तंज
Jammu Kashmir Election Result 2024
Haryana Election: हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को हिसार में एक रैली को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा.
Haryana Election: हिसार रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा, कांग्रेस देश की सबसे धोखेबाज और बेईमान पार्टी है. आप पड़ोस में हिमाचल प्रदेश की हालत देख सकते हैं. उन्होंने चुनाव के दौरान हिमाचल प्रदेश के लोगों से झूठ बोला और अब सरकार बनने के बाद लोग कांग्रेस से पूछ रहे हैं कि आपके वादों का क्या हुआ और कांग्रेस लोगों से पूछ रही है कि आप कौन हैं? जहां कांग्रेस है वहां कभी स्थिरता नहीं हो सकती. जो पार्टी अपने नेताओं में एकता नहीं ला सकती, वह राज्य में स्थिरता कैसे ला सकती है?
कांग्रेस में मुख्यमंत्री बनने के लिए मचा घमासान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा, लोग देख रहे हैं कि कांग्रेस में किस तरह से मुख्यमंत्री बनने के लिए घमासान मचा हुआ है. ‘बापू’ भी दावेदार हैं और उनके बेटे भी. और दोनों मिलकर दूसरों को खत्म करने में लगे हुए हैं. यह सब देखकर हरियाणा के जागरुक नागरिकों ने कांग्रेस को खत्म करना शुरू कर दिया है. दलितों और पिछड़ों के लिए कांग्रेस के दरवाजे पूरी तरह से बंद हो चुके हैं. कांग्रेस जानती है कि दलित उसे वोट नहीं देते, इसलिए वह पूरे दलित समुदाय से नफरत करती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










