26/11 Mumbai Attack: हाफिज सईद के करीबी हाफिज अब्दुल सलाम भुट्टावी की मौत, 7 महीने बाद UN ने की पुष्टि

Updated:
विज्ञापन
26/11 Mumbai Attack: हाफिज सईद के करीबी हाफिज अब्दुल सलाम भुट्टावी की मौत, 7 महीने बाद UN ने की पुष्टि

हाफिज अब्दुल सलाम भुट्टावी ने 2008 के मुंबई हमले को अंजाम देने वाले आतंकवादियों को ट्रेनिंग दी थी. टेरर फाइनेंसिंग मामले में भुट्टावी पाकिस्तान के जेल में बंद था. जेल में रहते हुए भुट्टावी की मौत हुई थी. 7 महीने के बाद उसके मौत की पुष्टि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने की है.

विज्ञापन

लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) का संस्थापक सदस्य और हाफिज सईद का दाहिना हाथ हाफिज अब्दुल सलाम भुट्टावी की मौत की पुष्टि हो गई है. भुट्टावी की मौत पिछले साल 29 मई को पंजाब प्रांत के मुरीदके में हुई थी. 7 महीने बाद उसके मौत की पुष्टि की गई है.

भुट्टावी ने मुंबई हमले के गुनाहगारों को दिया था ट्रेनिंग

हाफिज अब्दुल सलाम भुट्टावी ने 2008 के मुंबई हमले को अंजाम देने वाले आतंकवादियों को ट्रेनिंग दी थी. टेरर फाइनेंसिंग मामले में भुट्टावी पाकिस्तान के जेल में बंद था. जेल में रहते हुए भुट्टावी की मौत हुई थी. 7 महीने के बाद उसके मौत की पुष्टि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने की है.

हाफिज सईद की गिरफ्तारी के बाद भुट्टावी बना था लश्कर-ए-तैयबा का कार्यकारी प्रमुख

हाफिज सईद की गिरफ्तारी के बाद हाफिज अब्दुल सलाम भुट्टावी ने लश्कर-ए-तैयबा को संभाला था. भुट्टावी कार्यवाहक प्रमुख के तौर पर काम किया था.

Also Read: आतंकी हाफिज सईद का बेटा लड़ेगा इमरान खान के खिलाफ चुनाव, पाक सियासत में अब आतंकियों की एंट्री!

मुंबई हमले के आतंकवादियों को दिया था ट्रेनिंग

हाफिज अब्दुल सलाम भुट्टावी ने 2008 मुंबई हमले के आतंकवादियों को ट्रेनिंग दिया था. उस हमले को 10 आतंकवादियों ने अंजाम दिया था. हमले में देश-विदेश के करीब 166 लोगों की मौत हो गई थी.

केंद्र ने तहरीक-ए-हुर्रियत और मुस्लिम लीग-जेके की संपत्तियों को जब्त करने के निर्देश दिये

केंद्र ने गुरुवार को जम्मू-कश्मीर प्रशासन को पाकिस्तान परस्त अलगाववादी संगठन तहरीक-ए-हुर्रियत और मुस्लिम लीग जम्मू-कश्मीर (मसरत आलम गुट) की सभी संपत्तियों को जब्त करने और उनके बैंक खाते और वित्तीय लेनदेन को फ्रीज करने का निर्देश दिया. सरकार ने हाल में दोनों संगठनों को प्रतिबंधित किया था. तहरीक-ए-हुर्रियत की स्थापना अलगाववादी नेता सैयद अली शाह गिलानी ने की थी. केंद्रीय गृह मंत्रालय ने एक तरह की दो अधिसूचनाएं जारी कर कहा कि मुस्लिम लीग जम्मू-कश्मीर (मसरत आलम गुट) को गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम-1967 के तहत 27 दिसंबर 2023 को गैर कानूनी संगठन घोषित किया गया था और तहरीक-ए-हुर्रियत, जम्मू-कश्मीर (टीईएच) को इसी कानून के तहत 31 दिसंबर 2023 को प्रतिबंधित किया गया था.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola