देश में तेजी से फैल रहा H3N2 वायरस, होली में भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचने की दी गयी सलाह

Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 08 Mar 2023 6:27 AM

विज्ञापन

डॉ अजय शुक्ला ने कहा, कम रोग प्रतिरोधक क्षमता वाले लोगों के लिए ये संक्रमण गंभीर हो सकता है. अगर लोग मास्क का प्रयोग जारी रखेंगे तो इससे काफी मदद मिलेगी. साथ ही, हम इन विषाणुओं के लिए टीकाकरण शुरू करने का निर्णय ले रहे हैं. H3N2 संक्रमण अभी हवा में मौजूद है लेकिन यह कोविड वैरिएंट नहीं है.

विज्ञापन

देशभर में एक नये H3N2 वायरस का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है. खासकर होली में नये वायरस के मामलों में तेजी आने की संभावना जतायी जा रही है. इस बीच विशेषज्ञों ने भीड़-भाड़ वाले इलाकों में जाने से बचने की सलाह दी है.

एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में वायरस फैलने का खतरा

चिकित्सा विशेषज्ञों के अनुसार त्योहार के दौरान वायरस एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैल सकता है. इसलिए सावधानी बरतना महत्वपूर्ण है. मेदांता के चेयरमैन डॉ रणदीप गुलेरिया ने कहा, मैं वास्तव में कहूंगा कि लोगों को होली मनानी चाहिए, लेकिन बुजुर्गों और उन लोगों को सावधान रहने की जरूरत है, जिन्हें पुरानी सांस की बीमारियां, हृदय की समस्याएं हैं. उन्होंने किडनी की समस्या या डायलिसिस वाले मरीजों को भीड़-भाड़ वाली जगह जाने से बचने की सलाह दी है.

वायरस से बचने के लिए मास्क पहनने की सलाह

डॉ अजय शुक्ला ने कहा, कम रोग प्रतिरोधक क्षमता वाले लोगों के लिए ये संक्रमण गंभीर हो सकता है. अगर लोग मास्क का प्रयोग जारी रखेंगे तो इससे काफी मदद मिलेगी. साथ ही, हम इन विषाणुओं के लिए टीकाकरण शुरू करने का निर्णय ले रहे हैं. H3N2 संक्रमण अभी हवा में मौजूद है लेकिन यह कोविड वैरिएंट नहीं है.

Also Read: COVID की तरह फैलने वाले H3N2 वायरस से बुजुर्गों को ज्यादा खतरा, जानिए इसके लक्षण और कैसे कर सकते हैं बचाव

कोविड खत्म हो गया है लेकिन कई अन्य वायरल संक्रमण अभी भी मौजूद

वायरल संक्रमण पर आरएमएल अस्पताल के निदेशक डॉ अजय शुक्ला ने कहा, स्वास्थ्य सेवाओं के महानिदेशक ने केंद्रीय अस्पतालों के वरिष्ठ अधिकारियों और चिकित्सा के विशेषज्ञों के साथ बैठक की. कोविड खत्म हो गया है लेकिन कई अन्य वायरल संक्रमण अभी भी मौजूद हैं, विशेष रूप से H3N2.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola