ePaper

राजस्थान में फिर जोर पकड़ सकता है गुर्जर आंदोलन, किरोड़ी सिंह बैंसला ने सरकार को दी चेतावनी

Updated at : 18 Oct 2020 10:59 AM (IST)
विज्ञापन
राजस्थान में फिर जोर पकड़ सकता है गुर्जर आंदोलन, किरोड़ी सिंह बैंसला ने सरकार को दी चेतावनी

Gurjar Aadnolan: राजस्थान में नौकरियों और शिक्षा में आरक्षण की मांग को लेकर गुर्जर महापंचायत (Gurjar mahapanchayat) बुलाई गयी थी. महापंचायत में गुर्जरों को सबसे पिछड़े वर्ग (एमबीसी) के रूप में शामिल करने की मांग की गयी. गुर्जर नेता किरोड़ी सिंह बैंसला ने कहा कि मैं सरकार को चेतावनी दे रहा हूं. आज का आंदोलन आसान था, लेकिन स्थिति को देखते हुए, मैं सरकार को एक बार फिर से कुछ समय दे रहा हूं. हम 1 नवंबर को निर्णय लेंगे - हमारी मांगें पूरी होंगी या हम आंदोलन शुरू करेंगे.

विज्ञापन

राजस्थान में नौकरियों और शिक्षा में आरक्षण की मांग को लेकर गुर्जर महापंचायत बुलाई गयी थी. महापंचायत में गुर्जरों को सबसे पिछड़े वर्ग (एमबीसी) के रूप में शामिल करने की मांग की गयी. गुर्जर नेता किरोड़ी सिंह बैंसला ने कहा कि मैं सरकार को चेतावनी दे रहा हूं. आज का आंदोलन आसान था, लेकिन स्थिति को देखते हुए, मैं सरकार को एक बार फिर से कुछ समय दे रहा हूं. हम 1 नवंबर को निर्णय लेंगे – हमारी मांगें पूरी होंगी या हम आंदोलन शुरू करेंगे.

बैंसला ने कहा कि खेती बाड़ी के काम एवं त्योहारी सीजन को देखते हुए हमने एक नवंबर तक का समय रखा है. उन्होंने कहा कि सरकार को भी एक नवंबर तक का समय मिल गया है. उसके बाद भी अगर मांगों पर काम नहीं हुआ, तो समाज आकर पटरी पर बैठ जाएगा. सरकार की ओर से आला अधिकारियों की कर्नल बैंसला से बातचीत के बारे में उन्होंने कहा कि अधिकारी कोई ठोस प्रस्ताव लेकर नहीं आए, जबकि हम चाहते हैं कि हमारी मांगों पर काम हो.

गौरतलब है कि गुर्जरों की इस महापंचायत को देखते हुए भरतपुर के बयाना में चौकसी बढ़ा दी गयी थी और आला अधिकारियों को सचेत रहने का निर्देश दिया गया था. जयपुर से आईएएस अधिकारी नीरज के पवन भी बैंसला से मिले थे और वार्ता की पेशकश की थी. कई इलाकों में इंटरनेट भी बंद कर दिया गया था.

समिति की प्रमुख मांगों में आरक्षण को केंद्र की 9वीं अनुसूची में शामिल करवाना, बैकलॉग की भर्तियां निकालने और प्रक्रियाधीन भर्तियों में पूरे 5 फीसदी आरक्षण का लाभ दिया जाना शामिल है. जयपुर में भाजपा ने इस मामले में कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि उसने मामले को उलझाया है और वह केवल गुर्जरों को आश्वासन देकर काम चला रही है.

Posted By: Pawan Singh

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola