2002 गुजरात दंगा: 21 साल बाद आज नरोदा गाम मामले में आ सकता है फैसला, 11 लोगों की गयी थी जान
नरोदा गाम मामले में 86 आरोपियों के खिलाफ केस चल रहा है. हालांकि इसमें 18 लोगों की मौत हो चुकी है. इस मामले में भाजपा की पूर्व विधायक माया कोडनानी और कई अन्य दक्षिणपंथी नेता शामिल हैं.
2002 Gujarat Riots : अहमदाबाद की एक विशेष अदालत आज नरोदा गाम मामले में अपना फैसला सुनाएगी. जिसमें भाजपा की पूर्व विधायक माया कोडनानी और कई अन्य दक्षिणपंथी नेता शामिल हैं. 28 फरवरी, 2002 को गोधरा दंगों के दौरान भड़की हिंसा में नरोदा गाम में 11 लोगों की हत्या कर दी गयी थी. एक दिन पहले गोधरा ट्रेन जलने के विरोध में बुलाए गए ‘बंद’ के दौरान, जिसमें अयोध्या से लौट रहे 58 यात्री मारे गए थे.
नरोदा गाम मामले में 86 आरोपियों के खिलाफ चल रहा केस
नरोदा गाम मामले में 86 आरोपियों के खिलाफ केस चल रहा है. हालांकि इसमें 18 लोगों की मौत हो चुकी है. इस मामले में भाजपा की पूर्व विधायक माया कोडनानी और कई अन्य दक्षिणपंथी नेता शामिल हैं.
2010 में शुरू हुए मुकदमे में 6 जज कर चुके हैं सुनवाई
गुजरात के नरोदा गाम हिंसा मामले में 2010 से मुकदमा जारी है. अब तक इस मामले में अभियोजन पक्ष से 187 और बचाव पक्ष से 57 लोगों की गवाही हो चुकी है. अबतक 6 जज इस मामले की सुनवाई कर चुके हैं. 2017 में मौजूदा गृह मंत्री अमित शाह बीजेपी नेता और पूर्व विधायक माया कोडनानी के बचाव पक्ष के गवाह के रूप में कोर्ट में हाजिर हुए थे.
Also Read: ‘2002 के गोधरा दंगों के बाद चली जाती नरेंद्र मोदी की कुर्सी’, उद्धव ठाकरे ने याद किये वो दिन
2002 Gujarat riots: Special Court to pronounce verdict today in Naroda Gam case
Read @ANI Story | https://t.co/3JWbPx2n8E#GujaratRiots #NarodaGam #Ahmedabad pic.twitter.com/a8PhJzpnIM
— ANI Digital (@ani_digital) April 20, 2023
गोधरा कांड में 58 कारसेवकों की हुई थी मौत, बाद में नरोदा गाम में भड़की थी हिंसा
गौरतलब है कि 27 फरवरी 2002 को अयोध्या से लौट रही कारसेवकों से भरी ट्रेन को आग के हवाले कर दिया गया था. जिसमें 58 लोगों की मौत हो गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










