गुजरात चुनाव में क्यों हुई कांग्रेस की शर्मनाक हार? तीन सदस्यीय समिति करेगी मंथन

Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 04 Jan 2023 10:13 PM

विज्ञापन

कांग्रेस ने गुजरात विधानसभा चुनाव में निराशाजनक प्रदर्शन का आकलन करने और आगे सुधार के लिए उठाए जाने वाले कदमों के बारे में सुझाव देने के मकसद से बुधवार को तीन सदस्यीय तथ्यान्वेषी समिति का गठन किया.

विज्ञापन

गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 में कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा. मल्लिकार्जुन खरगे के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद कांग्रेस दो राज्यों में चुनाव लड़ी, जिसमें हिमाचल प्रदेश में शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन गुजरात में पार्टी को शर्मनाक हार का सामना किया. अब इस हार पर कांग्रेस मंथन करेगी. इसके लिए पार्टी ने एक समिति गठित की है.

तीन समिति करेगी गुजरात चुनाव में हार की समीक्षा

कांग्रेस ने गुजरात विधानसभा चुनाव में निराशाजनक प्रदर्शन का आकलन करने और आगे सुधार के लिए उठाए जाने वाले कदमों के बारे में सुझाव देने के मकसद से बुधवार को तीन सदस्यीय तथ्यान्वेषी समिति का गठन किया.

समिति की अगुआई करेंगे नितिन राउत

कांग्रेस पार्टी की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने यह समिति गठित की जिसकी अध्यक्षता महाराष्ट्र सरकार के पूर्व मंत्री नितिन राउत करेंगे.

Also Read: आपके घर में किसी ने देश के लिए जान दी है क्या ? मल्लिकार्जुन खरगे ने दिया विवादित बयान, देखें VIDEO

समिति में दो और नाम, दोनों बिहार से

गुजरात में हार की समीक्षा के लिए बनायी गयी समिति में दो अन्य सदस्य बिहार विधानसभा के सदस्य को शामिल किया गया है. शकील अहमद खान और सांसद सप्तगिरि उलका को इस समिति का सदस्य बनाया गया है.

दो सप्ताह में रिपोर्ट पेश करेगी समिति

गुजरात में कांग्रेस की शर्मनाक हार के पीछे के कारण कौन-कौन से हैं. इसकी समीक्षा करने के बाद तीन सदस्यीय समिति दो सप्ताह में अपनी रिपोर्ट पेश करेगी. समिति अपनी रिपोर्ट अध्यक्ष खरगे को सौपेंगी.

गुजरात में कांग्रेस का सबसे निराशाजनक प्रदर्शन, केवल 17 सीटों पर मिली जीत

पिछले साल के दिसंबर महीने में संपन्न गुजरात विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने अब तक का सबसे निराशाजनक प्रदर्शन किया और उसे 182 सदस्यीय विधानसभा में सिर्फ 17 सीटें मिलीं. भाजपा ने 156 सीटें हासिल करके ऐतिहासिक जीत दर्ज की. इस चुनाव में अरविंद केजरीवाल की अगुआई वाली आम आदमी पार्टी तीसरे स्थान पर रही. आप को केवल 5 सीटें ही मिली. जबकि अन्य ने 4 सीटों पर कब्जा किया. अरविंद केजरीवाल की पार्टी ने सभी 182 सीटों पर उम्मीदवार उतारा था.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola