Live Updates

Gujarat Elections Voting Live: पहले चरण में शाम 5 बजे तक 56.88 प्रतिशत मतदान

Updated:
विज्ञापन

Gujarat Elections 2022 Voting Live Updates: गुजरात विधानसभा चुनाव में आज पहले चरण की वोटिंग हो रही है. प्रदेश के 19 जिलों के 89 सीटों पर आज वोटिंग होगी. मतदान सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक होगा. मतदाता अलग अलग हिस्सों में बने 25393 पोलिंग स्टेशन पर वोट दे सकते हैं. पहले चरण के चुनाव के में 788 उम्मीदवारों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है. इस बार चुनाव में बीजेपी और कांग्रेस के अलावा आम आदमी पार्टी चुनावी मैदान में हैं. कई निर्दलीय उम्मीदवार भी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं.

विज्ञापन

पहले चरण में शाम 5 बजे तक 56.88 प्रतिशत मतदान

चुनाव आयोग के अनुसार, गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 के पहले चरण में शाम 5 बजे तक 56.88 फीसदी मतदान दर्ज किया गया है.

मतदान में तापी जिला सबसे आगे

गुजरात के तापी जिले में सबसे ज्यादा मतदान हुआ है. दोपहर 3 बजे तक करीब 64 फीसदी मतदाता अपने वोट का इस्तेमाल कर चुके हैं. जबकि, नर्मदा में 63.95 फीसदी मतदान हुआ है. इसके बाद, डांग में 58.55, नवसारी में 54.79, मोरबी में 53.86 और वलसाड में 53.61 फीसदी मतदान हुआ है.

दोपहर तीन बजे तक 48.48 प्रतिशत मतदान

चुनाव आयोग की रिपोर्ट के अनुसार दोपहर तीन बजे तक गुजरात विधानसभा के पहले चरण के मतदान में 48.48 प्रतिशत वोटिंग हुई.

कई दिग्गजों ने डाले वोट

गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले चरण में आज कई दिग्गजों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, अभी वहां मतदान जारी है.

1 बजे तक 34.48 फीसदी मतदान

गुजरात चुनाव 2022 के पहले चरण में दोपहर 1 बजे तक 34.48 फीसदी मतदान दर्ज किया गया.

Gujarat Elections Voting Live: मतदान ने पकड़ी रफ्तार

गुजरात विधानसभा चुनाव में मतदान ने रफ्तार पकड़ ली है. लोग काफी उत्साह से वोट कर रहे हैं. राजकोट में दोपहर 12 बजे तक 26 फीसदी मतदान दर्ज किया गया है. राजकोट कलेक्टर अरुण महेश ने बताया कि अभी तक किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है. हम वेबकास्टिंग के जरिए संवेदनशील मतदान केंद्रों की निगरानी कर रहे हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रीतीश सहाय

लेखक के बारे में

By प्रीतीश सहाय

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola