Gujarat Cabinet Change: गुजरात में पहली बार मंत्रियों ने नहीं दिया है सामूहिक इस्तीफा, पहले भी एक झटके में बदली थी पूरी सरकार

Updated:
विज्ञापन
Gujarat Cabinet

मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल

Gujarat Cabinet Change: गुजरात में मंत्रिपरिषद विस्तार से एक दिन पहले गुरुवार को मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल को छोड़कर सभी 16 मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया. इस घटना के बाद राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई. हालांकि ऐसी घटना गुजरात में कोई पहली बार नहीं हुई है. बल्कि 2021 में भी इसी तरह की स्थिति बनी थी. उस समय तो मंत्रियों के साथ मुख्यमंत्री ने भी रिजाइन मार दिया था.

विज्ञापन

Gujarat Cabinet Change: गुजरात में गुरुवार को अचानक पूरी मंत्रिमंडल का नजारा ही बदल गया. मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल को छोड़कर सभी 16 मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया. हालांकि इस्तीफे को लेकर सुबह में ही स्थिति साफ हो गई थी. राज्य सरकार ने सुबह ही घोषणा कर दी थी कि पटेल शुक्रवार को अपनी मंत्रिपरिषद का विस्तार करेंगे.

2021 में पूरी सरकार ही बदल गई थी

गुजरात में इससे पहले 2021 में भी कुछ इसी तरह की स्थिति बनी थी. तात्कालीन मुख्यमंत्री विजय रूपाणी सहित सभी मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया था. 11 सितंबर को पूरी सरकार ने इस्तीफा दे दिया, तो 13 सितंबर 2021 को भूपेंद्र पटेल की अगुआई में नयी सरकार ने शपथ ली. उस कदम को बीजेपी की आतंरिक रणनीति का हिस्सा बताया गया था. क्योंकि 2022 में राज्य में विधानसभा चुनाव होना था. तात्कालीन सरकार पर कई आरोप लग रहे थे. कोरोना प्रबंधन को लेकर भी हाई कोर्ट ने सरकार को कड़ी फटकार लगाई थी. विजय रूपाणी को कमजोर नेता भी माना जा रहा है. वैसे में चुनाव से पहले बीजेपी ने सरकार में ताजगी लाने के लिए सभी पुराने चेहरों को बदल दिया. बीजेपी को इसका लाभ विधानसभा चुनाव में मिला. 182 सदस्यों वाली राज्य विधानसभा में बीजेपी ने रिकॉर्ड 156 सीटें जीतकर सत्ता में धमाकेदार एंट्री की.

2026 निकाय चुनाव पर बीजेपी की नजर

बीजेपी की नजर 2026 में होने वाले नगर निगम और पंचायत चुनाव पर है. सरकार में अचानक फेरबदल को पार्टी की रणनीति का हिस्सा बताया जा रहा है. नो रिपीट थ्योरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अचूक अस्त्र माना जाता है. जिसका असर चुनावों में देखने को मिला है.

शुक्रवार को सुबह साढ़े 11 बजे होगा मंत्रिमंडल विस्तार

गुजरात में पटेल मंत्रिमंडल का विस्तार शुक्रवार सुबह साढ़े 11 बजे होगा. गुजरात की मौजूदा मंत्रिपरिषद में मुख्यमंत्री पटेल सहित 17 मंत्री हैं. आठ कैबिनेट स्तर के मंत्री हैं जबकि इतने ही राज्य मंत्री (एमओएस) हैं. कुल 182 सदस्यों वाली राज्य विधानसभा में सदन की कुल संख्या का 15 प्रतिशत या 27 मंत्री हो सकते हैं. भूपेंद्र पटेल ने 12 दिसंबर, 2022 को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में दूसरी बार शपथ ली थी.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola