Government Calendar: भारत सरकार ने जारी किया आधिकारिक कैलेंडर, केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव और राज्य मंत्री एल मुरुगन ने किया अनावरण

Published by : Pritish Sahay Updated At : 07 Jan 2025 9:35 PM

विज्ञापन

Government Calendar

Government Calendar: केंद्रीय रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रेल भवन में भारत सरकार के आधिकारिक कैलेंडर का शुभारंभ किया. इस दौरान केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि पीएम मोदी सबका साथ सबका विकास पर विश्वास करते हैं. उनकी योजनाओं से लोगों के जीवन में बड़ा बदलाव आया है.

विज्ञापन

Government Calendar: केंद्रीय रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भारत सरकार के आधिकारिक कैलेंडर को लॉन्च किया. उनके साथ केंद्रीय राज्य मंत्री एल मुरुगन भी थे. सोमवार को रेल भवन में भारत सरकार के आधिकारिक कैलेंडर का शुभारंभ किया. इस दौरान केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि पीएम मोदी सबका साथ सबका विकास पर विश्वास करते हैं. उनकी योजनाओं से लोगों के जीवन में बड़ा बदलाव आया है. किसानों के लिए काम हो या महिलाओं के विकास के लिए किया गया काम, इन सबका जिक्र कैलेंडर में किया गया है.  

कैलेंडर में सरकार की उपलब्धियों का जिक्र

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि  कैलेंडर के प्रत्येक पृष्ठ पर प्रौद्योगिकी, किसान और कृषि, गरीबी उन्मूलन, महिला सशक्तिकरण, बुनियादी ढांचे, स्वच्छ भारत के माध्यम से स्वच्छता और स्वास्थ्य के साथ-साथ खेल और एथलीटों समेत विभिन्न क्षेत्रों में लोगों पर सरकार की ओर से किए गए कामों को उजागर किया गया है. केंद्रीय रेल मंत्री ने कहा कि कैलेंडर का विषय सार्वजनिक भागीदारी के माध्यम से लोक कल्याण है. वैष्णव ने कहा कि अगर आप कैलेंडर देखते हैं तो यह साफ हो जाएगा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रमों के माध्यम से देश के लोगों के जीवन में कैसा बदलाव आया है.

11 जनवरी को पुणे पब्लिक पॉलिसी फेस्टिवल को संबोधित करेंगे वैष्णव

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव 11 जनवरी 2025 को पुणे पब्लिक पॉलिसी फेस्टिवल (PPPF 2025) के दूसरे संस्करण में मुख्य भाषण देंगे. कार्यक्रम पुणे के गोखले इंस्टीट्यूट ऑफ पॉलिटिक्स एंड इकोनॉमिक्स और भंडारकर ओरिएंटल रिसर्च इंस्टीट्यूट में आयोजित किया जाएगा. इस बार का फेस्टिवल भारत को 10 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के विषय पर केंद्रित होगा. दो दिवसीय इस फेस्टिवल में शिक्षा, राष्ट्रीय सुरक्षा और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे अहम मुद्दों पर भी चर्चा होगी.

मंत्री मुरलीधर मोहन समेत कई और लोग बनेंगे वक्ता

कार्यक्रम के दूसरे दिन ‘भारत के युवाओं की क्षमता को शिक्षा के माध्यम से तैयार करना, 10 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति और शहरी विकास की चुनौतियां’ जैसे विषयों पर चर्चा की जाएगी. कार्यक्रम में प्रमुख वक्ताओं में कार्तिक मुरलीधरन, असीम गुप्ता समेत कई और लोग अपनी राय और सुझाव देंगे. इसके अलावा नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहन और भारत के पूर्व विदेश सचिव विजय गोखले भी कार्यक्रम में शामिल होने वाले हैं.

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola