दिल्ली एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी डिक्लेयर, टेक-ऑफ के तुरंत बाद पक्षी से टकराया विमान
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 01 Apr 2023 3:57 PM
हवाईअड्डा अधिकारी ने बताया, दुबई जाने वाली फेडएक्स एयरक्राफ्ट (FedEx Aircraft) की विमान टेक-ऑफ के तुरंत बाद पक्षी से टकरा गयी. जिसके बाद दिल्ली हवाई अड्डे पर पूर्ण आपातकाल घोषित कर दिया गया.
दिल्ली एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी डिक्लेयर कर दिया गया. इसके बाद तुरंत एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड को मौके पर बुला लिया गया. हवाईअड्डा अधिकारी ने बताया, दुबई जाने वाली फेडएक्स एयरक्राफ्ट (FedEx Aircraft) की विमान टेक-ऑफ के तुरंत बाद पक्षी से टकरा गयी. जिसके बाद दिल्ली हवाई अड्डे पर पूर्ण आपातकाल घोषित कर दिया गया.
Full emergency declared at Delhi airport after Dubai bound FedEx aircraft suffers bird-hit soon after take-off: Airport official
— ANI (@ANI) April 1, 2023
दिल्ली एयरपोर्ट पर इस साल जनवरी में भी विमान को कराना पड़ा था इमरजेंसी लैंडिंग
दिल्ली एयरपोर्ट पर पक्षी से विमान के टकराने की घटना पहले भी हो चुकी है. इसी साल जनवरी में विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करायी गयी थी. दिल्ली से पेरिस जा रही विमान में अचानक खराबी आने के बाद उसकी इमरजेंसी लैंडिंग करायी गयी थी. विमान में 210 यात्री सवार थे. हालांकि इस घटना में सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था.
बीच हवा में टकराने से बची थी एयर इंडिया और नेपाल एयरलाइंस की विमान
नेपाल में पिछले दिनों एयर इंडिया और नेपाल एयरलाइंस के विमान बीच हवा में भिड़ने वाले थे, तभी चेतावनी प्रणाली ने पायलटों को सतर्क कर दिया और उनके तुरंत हरकत में आने से एक बड़ा हादसा टल गया. शुक्रवार सुबह मलेशिया के कुआलालंपुर से काठमांडू आ रहे नेपाल एयरलाइंस के एयरबस ए-320 विमान और नयी दिल्ली से काठमांडू आ रहे एयर इंडिया के विमान की भिड़ंत होने वाली थी. बताया गया, एयर इंडिया का विमान 19 हजार फुट की ऊंचाई से नीचे की ओर आ रहा था, जबकि नेपाल एयरलाइंस का विमान उसी समय 15 हजार फुट की ऊंचाई पर उड़ रहा था.
निरीक्षण के बाद विमान को कर दिया गया रिलीज : डीजीसीए
डीजीसीए ने बताया, दिल्ली- दुबई FedEx की उड़ान आज 1000 फीट की ऊंचाई पर एक पक्षी के टकरा गयी. जिसके बाद उसकी इमरजेंसी लैंडिंग करायी गयी. दिल्ली हवाईअड्डे ने आपात स्थिति की घोषणा की. विमान सुरक्षित वापस उतरा. निरीक्षण के बाद इसे उड़ान के लिए रिलीज कर दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










