ePaper

पंजाब: आत्मसमर्पण से पहले भगोड़े अमृतपाल का वीडियो सामने आया, कहा- कोई मेरा बाल भी बांका नहीं कर सकता

Updated at : 29 Mar 2023 6:04 PM (IST)
विज्ञापन
पंजाब: आत्मसमर्पण से पहले भगोड़े अमृतपाल का   वीडियो सामने आया, कहा- कोई मेरा बाल भी बांका नहीं कर सकता

वारिस पंजाब दे का प्रमुख फरार अमृतपाल में एक नया वीडियो जारी कर सनसनी फैला दी है. 2 मिनट 20 सेकेंड के वीडियो में अमृत पाल ने भारत और विदेशों में सिख समुदाय के लोगों से अन्याय के खिलाफ लड़ने का आह्वान किया है.

विज्ञापन

वारिस पंजाब दे का प्रमुख फरार अमृतपाल में एक नया वीडियो जारी कर सनसनी फैला दी है. 2 मिनट 20 सेकेंड के वीडियो में अमृत पाल ने भारत और विदेशों में सिख समुदाय के लोगों से अन्याय के खिलाफ लड़ने का आह्वान किया है. उसने कहा उसके साथियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उन पर एनएसए लगा दिया गया है. वीडियो में भगोड़ा अमृतपाल यह कहते हुए सुना जा सकता है कि सिखों को एक बड़े मकसद के लिए एकजुट होना है.


कोई मेरा बाल भी बांका नहीं कर सकता- अमृतपाल

अमृतपाल ने कार्रवाई के दौरान सिख युवकों को गिरफ्तार करने के लिए पंजाब पुलिस की आलोचना की, उसने कहा कि, सरकार की मंशा सिर्फ गिरफ्तारी तक सीमित नहीं. अगर पंजाब सरकार का इरादा मुझे गिरफ्तार करने का था, तो पुलिस मेरे घर आ सकती थी और मैं मान जाता. उसने कहा कि, उसका बाल भी बांका नहीं कर सकता, वो एकदम ठीक ठाक है.

विज्ञापन
Abhishek Anand

लेखक के बारे में

By Abhishek Anand

'हम वो जमात हैं जो खंजर नहीं, कलम से वार करते हैं'....टीवी और वेब जर्नलिज्म में अच्छी पकड़ के साथ 10 साल से ज्यादा का अनुभव. झारखंड की राजनीतिक और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग के साथ-साथ विभिन्न विषयों और क्षेत्रों में रिपोर्टिंग. राजनीतिक और क्षेत्रीय पत्रकारिता का शौक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola