Flood in China: कोरोना के बाद चीन में बाढ़ का कहर, तसवीरों में देखें तबाही का मंजर

Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 18 Aug 2020 7:46 PM

विज्ञापन

Flood in China कोरोना महमारी के बाद चीन में अब बाढ़ का कहर जारी है. चीन में भयंकर बाढ़ आई है. अधिक बरसात के कारण यहां के कई नदियां उफान पर हैं और कई शहर पानी में डूबे हुए नजर आ रहे हैं. सड़क पर खड़ी होने वाली कारें पूरी तरह से पानी में डुबी हुई दिखती है. मकान पूरी तौर पर जलमग्न हो गए हैं. वुहान, हुबेई जैसे प्रांतों में हर ओर पानी ही पानी दिख रहा है.

विज्ञापन
undefined

बाढ़ ने चीन में ऐसी तबाही मचाई है कि भारी जानमाल का नुकसान हुआ है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो करीब 200 लोगों के मरने की सूचना है और लाखों लोगों को सुरक्षित निकाला गया है

undefined

अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को पश्चिमी चीन में हेलीकॉप्टरों को तैनात किया ताकि भारी बारिश के कारण बाढ़ से फंसे लोगों को बचाया जा सके.

सड़कों पर तैरती नजर आयी गाड़ियां https://twitter.com/IndoPac_Info/status/1293717737265496065
undefined

इस साल जून माह से ही चीन में बरसात हो रही है जो अभी भी जारी है. अधिक बरसात की वजह से चीन की सबसे लंबी नदी यांग्त्से में बाढ़ आ गई. साल 1961 के बाद से चीन बरसात का रिकार्ड रख रहा है. इस रिकार्ड के अनुसार 1961 के बाद से अब तक ऐसी बरसात पहले रिकार्ड नहीं की गई थी. न ही उनके रिकार्ड में इस तरह की बरसात पहले कभी दर्ज की गई है.

undefined

पिछले कुछ दिनों में चूंगचींग और सिचुआन प्रांत के अधिकांश हिस्सों में भारी बारिश ने बाढ़ के खतरों को और बढ़ा दिया है. बता दें कि इस साल अभी तक के तीन थ्री गोर्ज डैम में सबसे ज्यादा पानी भरा हुआ है.

undefined

कोरोना महमारी के बाद चीन में अब बाढ़ का कहर जारी है. चीन में भयंकर बाढ़ आई है. अधिक बरसात के कारण यहां के कई नदियां उफान पर हैं और कई शहर पानी में डूबे हुए नजर आ रहे हैं. सड़क पर खड़ी होने वाली कारें पूरी तरह से पानी में डुबी हुई दिखती है. मकान पूरी तौर पर जलमग्न हो गए हैं. वुहान, हुबेई जैसे प्रांतों में हर ओर पानी ही पानी दिख रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola