Coronavirus से दिल्ली में मौत: इटली से वायरस लेकर आया बेटा, यूं चली गयी मां की जान

Updated:
विज्ञापन
Coronavirus से दिल्ली में मौत: इटली से वायरस लेकर आया बेटा, यूं चली गयी मां की जान

PTI07-03-2020_000061B

Coronavirus: दिल्ली में कोरोना वायरस की वजह से पहली मौत का मामला सामने आने से पूरे भारत में डर का माहौल पैदा हो गया है. बताया जा रहा है कि बेटे से मां में कोरोना प्रवेश कर गया था. बेटे इटली से दिल्ली लौटा था.

विज्ञापन

Coronavirus: दिल्ली में कोरोना वायरस की वजह से पहली मौत का मामला सामने आने से पूरे भारत में डर का माहौल पैदा हो गया है. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में शुक्रवार रात एक महिला ने दम तोड़ दिया, हालांकि उन्हें अन्य कई बीमारी थी. डायबिटीज और हाइपरटेंशन मरीज होने के कारण 68 साल की महिला कोरोना से ज्यादा देर तक लड़ नहीं सकी. दिल्ली सरकार के डीजीएचएस ने मौत की पुष्टि कर दी है.

महिला की मौत के बाद उनके परिवार के लोगों को अंतिम संस्कार की चिंता सता रही है. इसकी वजह यह है कि परिवार के लोगों इस बात को लेकर असमंजस में है कि अंतिम संस्कार के लिए उन्हें डेड बॉडी उपलब्ध करायी जाएगी या फिर नहीं. बताया जा रहा है कि महिला की स्थिति शुरू से ही खराब थी और उसे वेंटिलेटर पर रखा गया था.

बेटे से महिला तक पहुंचा कोरोना

महिला में कोरोना वायरस की पुष्टि दिल्ली सरकार की ओर से गुरुवार को ही कर दी गयी थी. बताया गया था कि महिला में यह संक्रमण उसके बेटे से पहुंचा है. वायरस की चपेट में बेटा भी है जो अस्पताल में भर्ती है. सूत्रों की मानें तो बेटा पूरी तरह से स्थिर है. बेटे से ही यह वायरस 68 साल की महिला तक पहुंच गया. बताया जा रहा है कि बेटा जापान, जेनेवा और इटली से संक्रमित होकर दिल्ली पहुंचा था. घर पहुंचते ही उसका यह संक्रमण उसकी बूढ़ी मां तक पहुंचा और उसकी हालत खराब होने लगी.

अबतक 81 चपेट में, सरकार गंभीर

चीन से फैला घातक कोरोना वायरस अब पूरी दुनिया में तेजी से पांव पसार रहा है. भारत में भी स्थिति गंभीर होती जा रही है. देश में शुक्रवार को कोरोना के सात और नये मामले सामने आये हैं. यहां संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ कर 81 हो गयी है. कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए केंद्र और राज्य सरकारें चौकस हो गयी हैं. दिल्ली और हरियाणा के बाद अब उत्तर प्रदेश की सरकार ने भी कोरोना को महामारी घोषित कर दिया है. वहीं, ओड़िशा की सरकार ने इसे आपदा घोषित किया है. हरियाणा, दिल्ली, यूपी, पंजाब, ओड़िशा, बिहार, जम्मू-कश्मीर, मणिपुर, कर्नाटक, छत्तीसगढ़, तमिलनाडु समेत कई राज्यों में स्कूल-कॉलेज और सिनेमा हॉल जैसे सार्वजनिक स्थल बंद कर दिये गये हैं. साथ ही कई राज्यों में खेलों और सार्वजनिक कार्यक्रमों के लिए भी एडवायजरी जारी की गयी है. इस बीच, विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बताया कि 44 भारतीय जायरीनों का दूसरा दल कोरोना प्रभावित ईरान से स्वदेश लौट आया है. 6000 से अधिक भारतीय ईरान में फंसे हुए हैं.

42,000 लोग सामुदायिक निगरानी में

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि कोरोना वायरस स्वास्थ्य आपातकाल नहीं है. इससे भयभीत होने की जरूरत नहीं है. उन्होंने बताया कि भारत ने अब तक मालदीव, अमेरिका, मैडागास्कर और चीन सहित विभिन्न देशों से 1,031 लोगों को निकाला है. इस बीच, जापान से लाये गये 124 और चीन से लाये गये 112 लोगों की जांच में उनके कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि नहीं हुई है. देशभर में 42,000 लोगों को सामुदायिक निगरानी में रखा गया है.

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola